दुर्गा पंडाल में अचानक पहुंची एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर, लोगों से चर्चा कर दी उन्हें जानकारीसीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली मझौली नवरात्रि की धूम चारों तरफ मची हुई है। जहां नवरात्रि के समय देर शाम अचानक आदिवासी अंचल कुसमी में एसडीओपी मझौली रोशनी सिंह ठाकुर पहुंच गई। दुर्गा पंडाल मे पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा भी एसडीओपी ने लिया। साथ ही मिशन अभिमन्यु के तहत लोगों को जानकारी भी उपलब्ध कराई है।दरअसल यह पूरा मामला आज शनिवार की देर शाम का बताया गया है जहां शनिवार की देर शाम अचानक एसडीओपी मुख्यालय में स्थित मां दुर्गा के पंडाल में पहुंच गई। उनके साथ उनका पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा है जहां उन्होंने न केवल लोगों से चर्चा की है बल्कि उन्हें समझाइश भी दी है। मिशन अभिमन्यु के तहत महिलाओं को और लड़कियों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है जहां दुर्गा पंडाल में पहुंचकर एसडीओपी ने मिशन अभिमन्यु के बारे में जानकारी दी।मां दुर्गा की तरह होती हैं महिलाए – एसडीओपीवही इस दौरान एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर ने कहा है कि नवरात्रि इस समय चल रही है। महिलाएं मां दुर्गा के समान होती हैं जब कभी भी उन्हें गुस्सा आता है तो वह अपना रौद्र रूप भी दिखाती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं शांत और वात्सल्य की परिचायक होती हैं। लेकिन महिलाओं को कमजोर नहीं समझना चाहिए। जिस प्रकार अभिमन्यु चक्रव्यूह को तोड़कर वह वापस निकल सकता था उसी प्रकार महिलाएं भी किसी भी समस्या का सामना खुद कर सकती हैं। मां दुर्गा की भाति बनाकर वह अपनी रक्षा कर सकती हैं और दूसरों की भी रक्षा करती हैं।व्यापारी एकता संघ ने किया सम्मानितवहीं व्यापारी एकता संघ के अध्यक्ष बद्री गुप्ता तथा उनकी टीम के द्वारा एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर का सम्मान किया है। उन्हें आमंत्रण कार्ड देकर महाप्रसाद में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। साथ ही बद्री प्रसाद गुप्ता ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनसे बात कही है। जहां एसडीओपी ने उन्हें आस्वस्त किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहेगी इस पर पुलिस लगातार कार्य कर रही है।जिला पंचायत सदस्य ने पहनाई चुनरीवही इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह ने माता की चुनरी को एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर के गले में डाली है। साथ ही एसडीओपी के इस भाव को देखकर उनकी सराहना की है।इस मौके पर एसडीओपी के साथ-साथ थाना प्रभारी व उनके स्टाफ,जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह,व्यापारी एकता संघ के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता,व्यापारी एकता संघ के मीडिया प्रभारी अमित कुमार श्रीवास्तव,डॉक्टर ए एच अंसारी,उपसरपंच विमल जयसवाल, प्रधानाचार्य मनमोहन उपाध्याय के साथ समस्त व्यापारी उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एक्सीलेंस कॉलेज की छात्राएं संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बनी विजेता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” के तहत बड़नगर पुलिस ने सीएम राइज स्कुल, गरबा पांडालो, किला माता मंदिर