प्रदीप चौधरी। राजस्व, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, खनिज और आरटीओ विभाग के अमले ने नेमावर रोड पर की कार्यवाही कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। एसडीएम श्रीमती कल्याणी पांडे के नेतृत्व में राजस्व, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, खनिज और आरटीओ विभाग के अमले ने नेमावर रोड पर यातायात व्यवधान करने वाले 12 डंपरों पर कार्यवाही की है। आज नेमावर रोड पर रेत के डंपरों से यातायात व्यवधान को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों जिसमें राजस्व विभाग, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, खनिज विभाग और RTO विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले ने संयुक्त दल के माध्यम से ऐसे 12 डंपरों पर कार्यवाही की गई है जो नियत स्थान रेती मंडी में ना खड़े होकर रोड पर खड़े पाए गए, जिनके कारण यातायात को बाधित हो रहा था। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है जो निरंतर जारी रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन AIBE-19 परीक्षा में आज से एल.एल.बी. अन्तिम-वर्ष के अन्तिम-सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी फार्म भरने की सशर्त छूट मिली पुलिस के द्वारा हप्ता वसूली करने वाले दो बदमाशों को गिरफ़्तार कर जेल रवाना किया.