उज्जैन। बड़नगर । थाना बड़नगर में हफ्ता वसूली करने वाले दो बदमाशों को हिरासत में लेकर जेल भेज। एक बदमाश के खिलाफ़ पूर्व में भी थाना बड़नगर पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य, जानबूझकर चोट पहुंचाने ,अपराधिक धमकी देने व जुआं अधिनियम की धाराओं में कुल 05 केस दर्ज है। वहीं दिनांक 19.09.24 को फरियादी निवासी संगम चौराहा बड़नगर ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई की रात्रि करीब 01.00 बजे मैं अपने दोस्तों के साथ शिवम होटल ग्राम जस्सा खेड़ी गया था। तभी वहां पर अंकुश उर्फ छोटु व रितिक उर्फ लड्डु शराब पीने के लिए हर हफ्ते पैसे देने की मांग की। पैसे नही देने पर अभद्र व्यवहार वा मारपीट की । वही पुलिस के द्वारा फरियादी की रिपोर्ट कर जांच में जुटा गई। जिन बदमाशों की थाने पर रिपोर्ट दर्ज थी उन्हीं की सूचना मिलने पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। 01.अंकुश उर्फ छौटु पिता दिलीप उम्र 31 साल निवासी व्यास कालोनी बड़नगर 02. रितिक उर्फ लड्डु पिता सुरेश उम्र 28 साल निवासी खोप दरवाजा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। बदमाशों के पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड 01.आरोपी अंकुश उर्फ छोटू पिता दिलीप उम्र 31 साल निवासी व्यास कालोनी बड़नगर के विरूद्ध पूर्व में भी सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य, जानबूझकर चोट पहुंचाने व अपराधिक धमकी देने व जुआं अधिनियम की धाराओं में कुल 05 प्रकरण दर्ज है।2.रितिक उर्फ लड्डु पिता सुरेश उम्र 28 साल निवासी खोप दरवाजा।इस कार्यवाही में सराहनीय कार्य रहा…:- बड़नगर थाना प्रभारी निरी अशोक कुमार पाटीदार, उनि सतेन्द्र सिंह चौधरी, प्र.आर हेमराज खरे,आर रुपेश पर्ले, आर. नितेश रायकवार,आर संदीप बामनिया व आर शोभित शुक्ला की विशेष भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यातायात बाधित करने पर 12 डंपरों पर कार्यवाही सिटीजन कॉप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी…..