इंदौर हर्ष सावले तीन दिन से लापता था 4 वर्षीय किंशूरिश्तेदारों के घर के पीछे नाला होने की बात आ रही सामने इंदौर। भागीरथपुरा से लापता चार वर्षीय किंशू का शव पुलिस को मिल गया है। शव घर से 1.5 किमी दूर नाले से मिला है। बाणगंगा पुलिस को जानकारी लगी थी कि चार वर्षीय किंशू अपने रिश्तेदार के घर भागीरथपुरा से लापता हो गया था। एसडीआरएफ लगातार बच्चे की सर्चिंग कर रही थी। मंगलवार के दिन बैंककर्मी राहुल बागवान का चार वर्षीय बेटा किंशू अपने रिश्तेदार के घर से लापता हो गया था। परिवारवालों ने अगवा होने का शक जताया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किंशू की सर्चिंग शुरू कर दी थी। बुधवार के दिन एसडीआरएफ ने आस-पास के नालों में भी सर्चिंग करवाई थी लेकिन वह नहीं मिला। आज के दिन किंशू का शव एमआर 10 के समीप नाले में तैरता मिला। सूचना पर पुलिस ने तुरंत शव निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है किंशू अपने मामा के घर गया था। उनके घर के पीछे नाला है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीमेंट से भरे ट्रक ने महिला को कुचला हुई मौत किराये पर वाहन लेकर उनके कूटरचित कागज बनाकर बेचने वाले ठगगिरोह का पर्दाफाश