प्रदीप चौधरी। इंदौर। दो आरोपी इटारसी एवं छिन्दवाडा से गिरफ्तार। आरोपियों से 07 चार पहिया लक्जरी वाहन बरामद


                           उपरोक्त जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त महोदय, जोन- 02 नगरीय इन्दौर अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि फरियादी रोहित पिता नागराज यदुवंशी नि. पंचवटी कालोनी इन्दौर ने थाना लसुडिया पर दिनांक 18.05.2024 को रिपोर्ट की , कि वह ‘गो विथ कार’ नाम से एजेंसी चलाता है और वाहनों को किराये पर देता है । उसके द्वारा स्वयं की एजेंसी से प्रतीक चौधरी नि. इटारसी को महिन्द्रा थार और स्वफ्टि कार किराये पर दी थी , जिस पर से कुछ समय कार का किराया देने के बाद प्रतीक ने किराया देने बंद कर दिया और उक्त दोनों कार किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी उक्त रिपोर्ट से थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक 982/2024 धारा 406 भादवि का पंजीबद्ध किया गया । इसी तरह प्रतीक चौधरी ने बागेश्वर कार रेंटल एजेंसी के संचालक प्रीतम कुशवाह से फोर्च्युनर कार, बलेनो कार तथा फोर्ड इंडिवर कार एवं आयुष अग्रवाल से टोयटा ग्लांजा कार एवं महिन्द्रा थार किराये पर लेकर बेच दी थी , जिनके शिकायत पत्र भी लसुडिया में दर्ज अपराध में सम्मलित किये गये थे । वाहनों को किराये पर लेकर उनकी हेराफेरी कर बेचने हेतु मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उपायुक्त जोन-02 अभिनय विश्वकर्मा एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-02,  अमरेन्द्र सिंह के द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर श्री कृष्णलाल चंदानी को एक टीम गठित करने के निर्देश दिये गये थे । सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रकरण का अनुसंधान कर प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रतीक पिता ताराचंद चौधरी नि. इटारसी एवं जितेन्द्र पिता कमल भावरकर नि. परासिया छिन्दवाडा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी, तो आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह रेंटल कार एजेंसी से लक्जरी वाहन किराये पर ले लेते थे और उनके कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वाहनों को बेच देते थे । वाहनों को किराये पर लेते समय इनके द्वारा कार रेंटल एजेंसी के संचालकों को यह कहा गया था कि छिन्दवाडा में कोल माईन्स आ रही है जिसके लिये गाडियों की आवश्यकता है , इस आधार पर इनके द्वारा गाडियों किराये पर ली गयी थीं । प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों का साथी और घटना का मास्टर माईण्ड राजा डहरिया नि. ग्राम गांधीवाडा थाना परासिया जिला छिन्दवाडा गाडियों के कूटरचित दस्तावेज और गाडी मालिक के कूटरचित आधार कार्ड और पेनकार्ड तैयार कर गाडी खरीदने वालों को देता था जो अभी फरार है, जिसके विरूद्ध जिला छिन्दवाडा के थाना जुन्नारदेव एवं थाना लाभाघुग्री में इसी तरह के वाहनों एवं ट्रेक्टर की अफरातफरी के मामले में 420,406, 467,468 भादवि के तहत मामले दर्ज हैं जिसमें आरोपी फरार हैं । आरोपियों ने उक्त वाहन नागपुर (महाराष्ट्र) , छिन्दवाडा , जबलपुर में बेच दी थीं , ग्लांजा एवं स्वफिट कार स्वयं के उपयोग के लिये रखी थी । उपरोक्त सातों वाहन आरोपियों से जप्त किये जा चुके हैं । सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर के निर्देशन में की गयी इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लसुडिया तारेश कुमार सोनी , सउनि सुनील यादव , प्रआर 1904 विजेन्द्र सिंह बघेल , प्रआर 865 विक्रम सिंह जादौन , आर 1112 धनराज बाघेला , आर 3847 पुष्पेन्द्र यादव एवं साईबर शाखा से आर प्रवीण एवं आर राहुल का सराहनीय कार्य रहा ।
जप्त वाहन :-
1.फोर्च्युनर कार वाहन क्रमांक UP32LD1669
2.महिन्द्रा थार कार वाहन क्रमांक MP13ZJ4304
3.महिन्द्रा थार कार वाहन क्रमांक MP09ZT6668
4. फॉर्च्यूनर कार बिना नंबर
5.टोयटा ग्लांजा कार वाहन क्रमांक MP09ZK8805
6.स्वफ्टि कार वाहन क्रमांक MP48C5135
7.बलेनो कार बिना नंबर  

गिरफ्तार आरोपी:-
1.प्रतीक पिता ताराचंद चौधरी उम्र 29 साल नि. सतपुडा आईटीआई जुझारपुर रोड पुरानी इटारसी जिला नर्मदापुरम
2.जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता कमल भावसार उम्र 39 साल नि. वार्ड नं. 10 रेल्वे स्टेशन के पास परासिया जिला छिन्दवाडा
फरार आरोपी:-
राजा पिता मुन्नालाल डहेरिया नि. परासिया जिला छिन्दवाडा
अन्य विवरण:- आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू भावसार एवं राजा डहेरिया के विरूद्ध निम्न थानों पर अपराध पंजीबद्ध हैं
1.थाना जुन्नारदेव जिला छिन्दवाडा अप. क्र. 349/2024 धारा 61(2),316(2),318(3) बीएनएस
2.थाना लाभाघुग्री जिला छिन्दवाडा अप.क्र. 115/2024 धारा 316(2),318(4),338,336(2),61(2),317(2) बीएनएस
3.थाना लसुडिया जिला इन्दौर अप.क्र. 982/2024 धारा 406,420,467,468,471,120बी,34 भादवि

जप्त मश्रुका की कीमत:-  जप्त मश्रुका की कुल कीमत लगभग एक करोड 90 लाख रुपये ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading