आमिर खान। इंदौर शहर जो कि स्वच्छ शहर और स्मार्ट सिटी शहर कहलाता है, लेकिन इंदौर के कुछ क्षेत्र भी है, जहां पर अभी भी लोग डेनेज सड़क और पानी के साथ-साथ सफाई वह अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर बाग पंचायत में विरोध स्वरूप अपनी बात रखते हुए सभी लोग इकट्ठे हुए साथ ही उन्होंने प्रदर्शन भी किया । यहां पर ना ही सड़क बनी हुई है , ना पीने का पानी नहीं है , डेनेज की समस्या है । लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है , ना ही सरपंच सुन रहे हैं नहीं विधायक सुन रहे हैं आखिरकार रहवासी कहां पर जाएं लगातार यहां पर एक्सीडेंट हो रहे हैं । जिसके कारण लोगों को गंभीर चोट आ रही है। रहवासियों का कहना है कि जिससे भी शिकायत करने जाओ वह आश्वसन ही देते हैं और कार्य नहीं करते हैं वही जनपद सीईओ भी इस प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन लेने पहुंची जहां पर रहवासियो ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया जनपद सीईओ का कहना है कि यह मुझे ज्ञापन मिला है । इसमें टीम गठित की जाएगी और क्या बेहतर हो सकता है यह तय किया जाएगा। वही सरपंच सौरभ पटेल ने कहा कि मेरे द्वारा सभी कार्य किया जा रहे हैं। यह सिर्फ लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा । सड़क की जो बात की जा रही है वह नगर निगम ने पाइपलाइन डालने के दौरान सड़क को खोदी दी थी जिसका कार्य भी बरसात के बाद में हो जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एक्सीडेंट का आरोपी पुलिस से साठ गांठ बना प्रकरण पर लगवा दिया खात्मा शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में तीन महिलाएं सहित 97 युवाओं ने किया रक्तदान