एक्सीडेंट का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर,पीड़िता न्याय के लिए भटक रही सीधी। सिहावल चौकी अंतर्गत चार माह पहले एक्सीडेंट घटना घटित हुई जिसमें बोलेरो वाहन की लापरवाही से मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मारी गई जिसमें पीड़ितों को गंभीर चोटे आई। पीड़ित 3-4 माह तक इलाज करवाने में व्यस्त रहा अब पीड़ित वकील के माध्यम से कोर्ट की शरण में गया वहां से पता चला इस एफआईआर का कोई चालान नहीं आया है। पीड़िता मजबूर बिवस होकर न्याय हेतु मीडिया से गुहार लगाई है। मीडिया पीड़िता के आवेदन के आधार पर उप थाना की जानकारी थाना अमिलिया से लिए वहां से पता चला कि प्रकरण में खात्मा लगा दिया गया है, आगे की कार्यवाही चालानी जानकारी हेतु थाना प्रभारी से प्राप्त की जा सकती है। मीडिया द्वारा घटना की पुष्टि वा एफआईआर के आधार पर प्रकाशन बोलेरो वाहन मालिक एक सरहंग व्यक्ति हैं जो अपने आप को जनपद अध्यक्ष बताता है, ये पूर्व में एक्सीडेंट जैसी घटना को अंजाम दिया है लेकिन पुलिस को गुमराह कर बचता था रहा। पीड़िता द्वारा कोई शिकायत करनें पर धमकी दी जाती है। पीड़िता आशीष विश्वकर्मा, कुशुमकली, रिषीकेश निवासी चमरौहा अपने रिस्तेदार ग्राम गेरूआ जा रहे थे जहां पर सिहावल बाजार तरफ से बोलेरो वाहन MP 04 CM 6560 काफी स्पीड में आ रही थी जो मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मारा मारा गया जिसमें पीड़िता मोटरसाइकिल सवार को काफी गंभीर चोट आई, कुशुम कली उम्र 40 वर्ष के गले की हड्डी और अंदरूनी गंभीर चोट आई वहीं रिषीकेश उम्र 6 वर्ष के मस्तिष्क में गंभीर रूप चोट आई जिनको बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। बोलेरो वाहन चालक मालिक द्वारा बार बार पीड़िता को धमकी दे रहा था कि मेरे गाड़ी से कोई धक्का नहीं लगा है और अगर गाड़ी का नाम लोगे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। पीड़िता ने थाना चौकी सिहावल में लिखित शिकायती आवेदन दिया जहां पर चौकी प्रभारी द्वारा एफआईआर दर्ज की गई और उसकी एक प्रति पीड़िता को दी गई। आरोपी वाहन मालिक तजामुल हुसैन वा जांचकर्ता पुलिस आरक्षक श्यामलाल चौधरी ने आपसी साठ गांठ बनाकर पीड़िता के साथ गाली गलौज किया जा गया और धमकी दी गई। इस पीड़िता के साथ सरहंग व्यक्ति और पुलिस की सहभागिता से उक्त एक्सीडेंट का प्रकरण एफआईआर दर्ज होने के बाद भी जांच विवेचना मेडिकल नही किया जाकर खात्मा लगाया गया है, लेकिन पीड़िता को न्याय ना मिलना बहुत ही शर्मशार करने वाली बात है। शासन प्रशासन से पीड़ित ने न्याय पाने हेतु गुहार लगाई हैपीड़िता को न्याय मिलना चाहिये उक्त एक्सीडेंट की चलानी कार्यवाही व दोशी के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देश प्रदेश की बड़ी खबरें… रहवासीयो ने किया मूलभूत समस्याओं के लिए प्रदर्शन