इंदौर रिपोर्ट मोहम्मद शाहिद

इंदौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खजराना गणेश मंदिर में इस वर्ष भी गणेश उत्सव पर्व पर लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुँचेंगे इसे ध्यान में रखते हुए दिनाँक 7 सितम्बर 2024 से 17 सितम्बर 2024 तक आमजन मानस के सुगम यातायात हेतु यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा रूट प्लान तैयार किया गया है।

● खजराना श्री गणेश मंदिर के लिए जाने हेतु वाहन चालक खजराना चौराहा से सर्विस रोड होते हुए सिद्धिविनायक हॉस्पिटल से बाएं मुड़कर, गणेशपुरी मेंन रोड, गोयल विहार रेनबसेरा टी से मंदिर एंट्री गेट होते हुए मंदिर परिसर पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे।

● दर्शन करने के पश्चात वह मंदिर पार्किंग परिसर से कालका माता मंदिर गेट से बाएं मुड़कर गणेश मंदिर तिराहा, पीपल चौराहा से खजराना चौराहा पहुंच सकेंगे।

● जिन वाहन चालकों को खजराना गांव में जाना है वह खजराना चौराहे से गोया रोड होते हुए जा सकेंगे इसी प्रकार जिन्हें खजराना चौराहा की ओर आना है वह जमजम तिराहा, मन्नत जनरल स्टोर से गोया रोड वाले मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे।

● बंगाली चौराहा से सिद्धिविनायक हॉस्पिटल की ओर सर्विस रोड पर वाहनों का आना वर्जित रहेगा।

●खजराना चौराहा, गोया रोड से स्टार चौराहा की ओर तथा पीपल चौराहा से खजराना की ओर सिटिबसो का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।

सभी नागरिकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग से आवागमन करना अधिक सुविधाजनक रहेगा। कृपया यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। बाइट

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading