इन्दौर-रिपोर्टर मोहम्मद शाहिद . • केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, वर्तमान विधायक उषा ठाकुर एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों की उपस्थिती में किया लोकार्पण थाना बडगोंदा क्षेत्र की जनता को मिलेगी बड़ी राहत पुलिस को भी क्षेत्र में प्रभावी नियंत्रण करने में होगी सुगमता वि ओ -थाना बडगोंदा को नवीन भवन की सौगात मिली। माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकाश श्रीमती सावित्री ठाकुर, माननीय विधायक उषा ठाकुर एवं डीआईजी इन्दौर बामीण निमिष अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर ग्रामीण श्रीमती हितिका वासल व अन्य पुलिस अधिकारीयों की उपस्थिती में थाना बडगोंदा के नवीन भवन का उद्धघाटन किया गया । केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर विधायक उषा ठाकुर विगत कई सालों से थाना बडगोंदा गांव में बने थाने से पूरे क्षेत्र में नजर रख पाने में समस्या होती थी इसलिये चौकी डोंगरगांव से थाने का संचालन किया जाता था। वरिष्ठ अधिकारीयों व्दारा उक्त समस्या पर संज्ञान लेकर थाना बडगोंदा के नवीन भवन का निर्माण गवली पलासिया के पाल कैलोद फाटे पर कराया गया । पुलिस बोर्डिंग हाउस व्दारा सर्वसुविधा युक्त 02 मंजीला नवीन भवन का निर्माण किया गया। नवीन भवन में फोर्स के रुकने की व्यवस्था हेतु महिलाओं एवं पुरुष कर्मियों के पृथक पृथक बैरेक तैयार किये गये हैं, विवेचकों के लिये विवेचक कक्ष महिलाओं के लिये प्रथक से महिला सेल, महिला एवं पुरुषों के लिये पृथक पृथक प्रसाधन कक्ष एवं अन्य कोई सुविधाओं सहित नये भवन का निमर्माण किया गया है। नवीन भवन निर्माण के लोकार्पण में केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक उषा ठाकुर एवं डीआईजी इन्दौर ग्रामीण निमिष अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर ग्रामीण श्रीमती हितिका वासल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू रुपेश कुमार व्दिवेदी, एसडीओपी महू दिलीप चौधरी, एसडीओपी सांवेर प्रशान्त भदौरीया डीएसपी मुख्यालय उमाकान्त चौधरी, थाना प्रभारी बडगोंदा लोकेन्द्र हिहोर एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इन्दौर बड़े नामी हास्पिटल के सुरक्षाकर्मियों ने आम जनता से कि मारपीट रक्षा औद्योगिक गलियारे में जोड़े मुरैना-दतिया