दतिया। प्रदीप चौधरी। जिले के भगुवापुरा निवासी भारत न्यूज़ 24 के जिला ब्यूरो पत्रकार मेघ सिंह उर्फ एडी धाकड़ पर साला के मेला में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने पत्रकार के साथ सरिया और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार एडी सिंह धाकड़ ने चार-पांच दिन पहले रतनगढ़ माता मंदिर की पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से कथित अवैध वसूली किए जाने को लेकर समाचार प्रसारित किया था। आरोप है कि इसी खबर से नाराज होकर साला के मेला में करू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार पर हमला कर दिया। हालांकि, हमले के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बताया गया कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद भगुवापुरा के ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और पत्रकार को हमलावरों से बचाया। घटना ने एक बार फिर जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने वाले पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग पत्रकार पर हमले की घटना के बाद पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि पत्रकार भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का काम करते हैं। ऐसे में समाचार प्रसारित करने के कारण किसी पत्रकार को हिंसा का सामना करना पड़े, यह गंभीर चिंता का विषय है। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग पत्रकार संगठनों एवं साथियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने, प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के बयान दर्ज करने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घायल पत्रकार को बेहतर उपचार और आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई है। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दतिया जिला प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में ठोस पहल करने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन करणी सेना के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में रीवा में चक्काजाम इंदौर: MTH अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला पहुंचा NCPCR, कलेक्टर से 7 दिन में जांच रिपोर्ट तलब