रीवा। रतलाम में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में रीवा में संगठन के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह चंदेल (मोनू) के नेतृत्व में बाईपास रतहरा में चक्काजाम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों पदाधिकारियों की रिहाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संभाग अध्यक्ष प्रशांत सिंह बघेल एवं एक्स आर्मी ब्रिगेड संभाग के मीडिया प्रभारी यज्ञ प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया प्रभारी यज्ञ प्रताप सिंह ने बताया कि श्री राजपूत करणी सेना की ओर से रतलाम से भोपाल तक सवर्ण न्याय पदयात्रा निकाली जा रही थी। इस पदयात्रा का उद्देश्य विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए समानता विनियमों का विरोध करना और उन्हें वापस लेने की मांग करना था। संगठन का आरोप है कि UGC के नए नियम सामान्य वर्ग के हितों के प्रतिकूल हैं। इसी के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू की जा रही थी। इसी दौरान रतलाम पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिलने पर रीवा में कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर विरोध दर्ज कराया और दोनों पदाधिकारियों की रिहाई की मांग की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑनलाइन प्रोटीन सप्लीमेंट खरीदने के नाम पर ठगी, पीड़ित को वापस मिली ₹15,800 की पूरी राशि अवैध वसूली की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार पर हमला, सरिया और लाठी-डंडों से की मारपीट