इंदौर। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक जिम ट्रेनर को क्राइम ब्रांच इंदौर ने राहत दिलाते हुए ठगी की पूरी ₹15,800 की राशि वापस कराई है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने का विज्ञापन दिखाकर पीड़ित से संपर्क किया था। जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी जिम ट्रेनर मनोज (परिवर्तित नाम) ने सोशल मीडिया पर प्रोटीन सप्लीमेंट का विज्ञापन देखकर अज्ञात व्यक्ति से संपर्क किया। सप्लीमेंट भेजने के नाम पर आरोपी ने 15,800 रुपये की मांग की और भुगतान के लिए बैंक खाते का QR कोड भेजा। पीड़ित ने QR कोड स्कैन कर बताई गई राशि ट्रांसफर कर दी। भुगतान के बाद न तो उसे सप्लीमेंट मिला और न ही संबंधित व्यक्ति ने फोन या मैसेज का जवाब दिया। इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने संबंधित बैंक खाते में धोखाधड़ी की राशि होल्ड कराई और आवश्यक प्रक्रिया के बाद पीड़ित को पूरी ₹15,800 की रकम वापस दिलाई। क्राइम ब्रांच की अपील: पुलिस ने नागरिकों से ऑनलाइन खरीदारी के दौरान विक्रेता की विश्वसनीयता और पहचान की जांच करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर और कम कीमत के लालच में आकर जल्दबाजी में भुगतान न करें। अनजान व्यक्तियों के QR कोड, पेमेंट लिंक या बैंक खाते में बिना सत्यापन के रकम ट्रांसफर करने से बचें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन 7049124445 पर शिकायत करें। इसके अलावा http://www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दीपावली मिलन में घटी सियासी दूरियां, एक टेबल पर नजर आए कैलाश विजयवर्गीय और मालिनी गौड़ करणी सेना के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में रीवा में चक्काजाम