इंदौर के महाराजा तुकोजीराव (MTH) अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही का मामला अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) तक पहुंच गया है। आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए इंदौर कलेक्टर को पत्र जारी कर सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता दिनेश मंगरोलिया का आरोप है कि उनकी पुत्री शार्लीन के जन्म के दौरान अस्पताल में वैक्यूम एक्सट्रैक्टर का अनुचित एवं अत्यधिक उपयोग किया गया और प्रसव में लापरवाही बरती गई। इसके चलते बच्ची को HIE ग्रेड-2 और Encephalomalacia जैसी गंभीर मस्तिष्क संबंधी क्षति हुई। परिजनों के अनुसार बच्ची को वर्तमान में दौरे और शारीरिक अकड़न की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। NCPCR ने लिया संज्ञान आयोग ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 की धारा 13(1)(जे) के तहत शिकायत का संज्ञान लिया है। 3 सितंबर 2026 को इंदौर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद 15 अक्टूबर 2026 को जारी अनुस्मारक में आयोग ने कहा कि अब तक जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। आयोग ने पत्र प्राप्ति के सात दिनों के भीतर रिपोर्ट भेजने को कहा है। वहीं, परिजन मामले की निष्पक्ष जांच MGM मेडिकल कॉलेज से बाहर के स्वतंत्र विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड से कराने की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और बच्ची को उचित उपचार एवं सहायता कब तक मिल पाती है। पूरा मामला अब प्रशासनिक जांच के दायरे में है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध वसूली की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार पर हमला, सरिया और लाठी-डंडों से की मारपीट