आमिर खान। किसी आपातकालीन परिस्थिति/लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर, कैसे हो सुरक्षा के मापदंड, इसको लेकर की, मॉक ड्रिल। इन्दौर– शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है।इसी अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) इंदौर श्री अंकित सोनी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) श्री प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की सुरक्षा शाखा एवं बीडीडीएस टीम द्वारा आज दिनांक 29.08.24 को गंगवाल बस स्टैंड इंदौर में किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किस प्रकार बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंधन किया जाए, इसको लेकर मॉक ड्रिल की गई। इस ड्रिल में सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) श्री अनिल कुमार मंडराह एवं बीडीडीएस प्रभारी निरीक्षक श्री खालिद मुश्ताक के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस एवं बीडीडीएस टीम द्वारा सरवटे बस स्टैंड के सुरक्षा स्टाफ को भी लेकर, किसी आपातकालीन परिस्थितियों/ लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर, किस प्रकार से कार्यवाही की जाए एवं जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत अभ्यास कराया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा बस स्टैंड की सुरक्षा के संबंध में वहां के स्टाफ से बात कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए तथा उपस्थित आम नागरिको व यात्रियों को भी सुरक्षा को लेकर ध्यान रखने वाली सावधानियों और बातों से अवगत कराया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फर्जी एडवाइज़री / शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली कंपनीयों पर निरंतर कार्यवाही जारी खजराना क्षेत्र में हुई 3 महीने की बच्ची की मौत मामले में खुलासा