खजराना क्षेत्र में 3 माह की बच्ची की हत्या इंदौर।। प्रदीप चौधरी।। पिता ने ही की पानी में डूबा कर बच्ची की हत्या,आरोपी ने महिल से की थी दूसरी शादी और बच्ची थी महिला के पहले पति से। बच्ची के कारण अपनी दूसरी पत्नी से करता था आए दिन विवाद। इसी कारण आरोपी कालू ने 3 महीने की बच्ची को पानी की टंकी डूबा कर की हत्या। खजराना पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को किया गिरफ्तार। आरोपी कालू पर हे कई अपराध दर्ज। बच्ची की हत्या करने के बाद वहशी सौतेला पिता ने ही करवाया था अस्पताल में पोस्टमार्टम। मुँह पर नहीं थी कोई शिकन और ना ही कोई अफ़सोस। मनोज सैंधव थाना प्रभारी,खजराना इंदौर. मंदिर के पास फूल बेचने का काम करने वाले माता-पिता के साथ एक दुखद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि फूल बेचने और मजदूरी करने वाले लोगों के बीच सोने की जगह को लेकर हुए विवाद में बच्ची की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सुबह बच्ची का शव पास ही में बने पानी के ओढ में भीगा हुआ मिला। बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए एम. वाय. अस्पताल भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, बच्ची के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, सम्भवत: उसकी मृत्यु डूबने से हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। अभिनव विश्वकर्मा — डीसीपी इंदौर के खजराना गणेश मंदिर पर फूल और दुबा बेचने वाले कालू और सोनू नामक दंपति की तीन माह की बच्ची आरती की हौज में गिरकर डूबने से मौत हो गई। पिता द्वारा बताया जा रहा है कि बच्ची माता-पिता के बीच में सो रही थी, लेकिन जब सुबह उसकी मां उठी तब उसने अपनी बच्ची को अपने पास नहीं पाया इसके बाद उसने अपने पति कालू को उठाकर बच्ची को ढूंढने निकले, जहां उस बच्ची का शव पानी की हौज में तैरता हुआ मिला। वही इस मामले में खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जिसमे डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा का कहना है की यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है, और इसके पति पत्नी के बीच विवाद की बात बताई जा रही है। साथ ही 3 माह की बच्ची खुद कहीं जा नही सकती, इसलिए इस मामले में प्रतीत होता है की किसी ने बच्ची को ले जाकर हौज में फैंका होगा , जिसमे घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस ने लिया, गंगवाल बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा । अनंत चतुदर्शी चल समारोह 17 सितम्बर को