उज्जैन । थाना बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 23.08.2024 को सार्वजनिक स्थल पर नशा करते दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है। जो की सिगरेट में गांजा भर कर पी रहे थे। थाना बड़नगर के शिवघाट खोप दरवाजा व कोर्ट चौराहा प्रतिक्षालय से पास दो अलग- अलग जगाहो पर राहुल राव व मेहरबान चौहान जो नशा करने के आदि है वहाँ सार्वजनिक स्थल पर बैठकर सिगरेट मे भरकर गांजा पी रहे थे। शिवघाट खोपदरवाजा पर राहुल पिता धनराज राव उम्र 23 साल निवासी शिक्षक कालोनी बड़नगर को एक सिगरेट मे गांजा भरकर पीता हुआपकड़ा गया, वही कोर्ट चौराहा प्रतिक्षालय के पास मेहरबान पिता भेरुलाल चौहान उम्र-27 साल निवासी ग्राम अमला को भी सिगरेट मे गांजा भरकर पीते पकड़ा गया। सिगरेटे पीते समय धुएं से गांजे की गंध आ रही थी । जब सूंघकर चेक किया गया तो सिगरेट मे भरा हुआ पदार्थ गांजा ही था। जो राहुल राव व मेहरबान सार्वजनिक स्थान पर पी रहे थे । पुलिस ने राहुल राव व मेहरबान दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। दोनों आरोपी के अपराधिक रिकार्ड – राहुल पिता धनराज राव जाति दमामी उम्र 23 साल निवासी शिक्षक कालोनी बड़नगर अपराध क्रमांक – 333/2017 धारा 294,323,506 भादवि अपराध क्रमांक – 273/2019 धारा 294,323, 34, 506 भादवि अपराध क्रमांक- 171/2020 धारा 188,269,270 भादवि मेहरबान पिता भेरुलाल चौहान उम्र-27 साल निवासी ग्राम अमला अपराध क्रमांक – 834/2021 धारा 25 आर्म्स एक्ट अपराध क्रमांक-619/2022 धारा 379 भादवि अपराध क्रमांक 272/2023 धारा 34,49A, आब एक्ट सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि, नारायण वास्कले, सउनि. जितेन्द्र गोसर, प्रआर, राहुल राठौर, आर. मुकेश नागर, म. आर ज्योति हाड़ा, सैनिक अश्विन नरवरिया की सराहनीय भुमिका रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर शहर में पानी ,या पानी में शहर…. पुलिस ने पकड़ी 07 लीटर जहरीली शराब