सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीरक्षाबंधन के लिए जब ज्ञानचंद केसरी की पत्नी त्योहार मनाने अपने मायके गई थी तभी घर में काम करने आई नौकरानी से चाकू के दम पर आरोपी ज्ञानचंद ने उसके साथ दुराचार किया था। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 1143/24 धारा 64 (1), 351(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया था। आरोपी ज्ञानचंद्र क्षेत्र का समृद्ध एवं रसूखदार व्यापारी बताया जाता है। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली को आदेशित किया गया। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन, सीएसपी पी. एस परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार एवं उनकी टीम ने आरोपी को गुरुवार सुबह कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जियावन पुलिस ने पीछा कर कोयले की चोरी करते दबोचे दो ट्रेलर वाहन जप्त जूनियर इंजीनियर एमपीईबी के सूने आवास में लाखों रूपये की चोरी