सिंगरौली । विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली ।  जियावन पुलिस ने कोयले से लदे दो ट्रेलर वाहनों को जप्त कर चालकों को गिरफ्तार किया है। यह कोयला देवसर मार्ग से बहरी-सीधी की ओर जा रहा था। जहां ट्रक के आगे-आगे एक वाहन पायलटिंग का कार्य कर रहा था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दिन गुरूवार की सुबह 9 बजे जियावन थाना टीआई राजेन्द्र पाठक के निर्देश पर पुलिस आरक्षक बाजार में तैनात थे। जहां दो ट्रेलर वाहन कोयला लेकर एनएच 39 देवसर मार्ग से गुजर रहे थे। तैनात पुलिस कर्मियों को संदेह हुआ और एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम व टीआई राजेन्द्र पाठक को अवगत कराते हुये पीछा किया।

जहां यूनियन बैंक के सामने दोनों ट्रेलर वाहन क्रमांक यूपी 91 एटी 0258 एवं यूपी 77 एएन 8905 को खड़ा कराते हुये चालकों से कोयला परिवहन संबंधी ईटीपी की मांग किया। लेकिन चालकों के पास से कोई दस्तावेज नही मिला। पुलिस ने उक्त दोनों वाहनों को जप्त कर चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। कोयला कहा से लोर्ड कर परिवहन करने जा रहे थे। चालक इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस इनसे गहनता के साथ पूछतांछ कर कर रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading