कोतवाली बैढ़न के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पचखोरा की वारदात सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली कोतवाली बैढ़न के समीपी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पचखोरा में अज्ञात चोरों जूनियर इंजीनियर प्रवर्तन मप्रपूक्षेविवि कंपनी लिमि में पदस्थ के सूने आवास में धावा बोलकर लाखों रूपये के सामग्री को पार कर दिये। घटना की रिपोर्ट जूनियर इंजीनियर कुमारी पूजा जाटव ने कोतवाली में दर्ज कराई है।जानकारी के अुनसार एमपीईबी बैढ़न शहर में पदस्थ जूनियर इंजीनियर कुमारी पूजा जाटव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पचखोरा में स्थित नन्दलाल गड़़ेरिया के मकान के प्रथम तल पर किराए से रह रही है। 16 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाने अपने गृह ग्राम चली गई थी। आज दिन गुरूवार की अल सुबह शक्तिपूंज टे्रन से वापस अपने किराए के आवास में पहुंची तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। इसकी सूचना पड़ोसियों को देते हुये कोतवाली में दी। जहां पुलिस मौके से पहुंच जांच पड़ताल की है। बताया जाता है कि महंगी एक पुखराज की अंगूठी सहित कई सोने-चॉदी की आभूषण व अन्य सामग्रियों को पार कर गए। बताया जा रहा है कि पचखोरा कॉलोनी में यह पहली चोरी की वारदात नही है। इसके पूर्व भी चोरों ने कुछ घरों में धावा बोलकर लाखों रू पये कीमत के सामग्री पार कर गए हैं। कोतवाली पुलिस चोरों का पता लगाने में अब तक नाकाम रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चाकू के दम पर नौकरानी से किया दुराचार आरोपी पुलिस गिरफ्त में लोकायुक्त संभाग रीवा पुलिस ने रिश्वत लेते हुए एक लेखपाल को किया ट्रैप, कार्यवाही जारी..