उज्जैन। दुष्कर्म का आरोपी निकला जिला रतलाम का जिलाबदर एक वर्ष के जिला रतलाम से जिलाबदर आरोपी इरफान अली पिता मुबारिक अली निवासी ग्राम सुराना थाना बिलपांक को गिरफ्तार किया गया। थाना बड़नगर पर दिनांक 14.08.24 को दर्ज हुए अपराध क्रमांक 409/14.08.24 धारा 137(2) बीएनएस मे गिरफ्तार आरोपी इरफान अली पिता मुबारिक अली उम्र 22 साल निवासी ग्राम सुराना थाना बिलपांक जिला रतलाम के विरुद्ध जिलाबदर आदेश का उल्लघंन करने पर थाना बड़नगर जिला उज्जैन मे अपराध कायम किया गया जिसमे आरोपी को जिला दण्डाधिकारी जिला रतलाम के द्वारा दिनांक 03.10.2023 को एक वर्ष के लिये आरोपी इरफान अली पिता मुबारिक अली को रतलाम जिले की राजस्व सीमा तथा सीमावर्ती जिले उज्जैन, आगर मालवा, धार झाबुआ मदंसोर जिले की राजस्व सीमाओ से एक वर्ष की अवधि के लिये जिलाबदर किया गया था । वर्तमान मे माननीय न्यायालय का आदेश प्रभावशील होने के बाद भी जानबुझकर आरोपी इरफान अली द्वारा न्यायालय के आदेश का उल्ल्घंन कर थाना बड़नगर जिला उज्जैन क्षेत्र मे अपराध घटित करने पर थाना बड़नगर पुलिस द्वारा आरोपी इरफान अली के विरुद्ध जिलाबदर आदेश का उल्लघंन करने पर धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम मे सब जेल मौलाना मे निरुद्ध किया। सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप निरी. राजेश कलमी, सउनि भूरिया मोहरे, प्र. आर. हेमराज खरे, प्र. आर. राहुलसिंह राठौर, आर. संदीप बामनिया, आर. मुकेश नागर, सैनिक. अमर सिंह की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस ने हॉस्टलों में चलाया चेकिंग अभियान…. राजेंद्र शर्मा के दो व्यंग्य