इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर पुलिस के द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में कई युवकों के पास से मिले मादक पदार्थ,छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दी गई हिदायत। हॉस्टल में रहकर हजारों की संख्या में कर रहे छात्र पढ़ाई,प्रदेश सहित अन्य राज्यों से छात्र अध्ययन करने के लिए आते हैं,21 हॉस्टलों में पुलिस द्वारा की गई सघन चेकिंग। नशे से दूर रहने के लिए पुलिस ने छात्रों को दिलाई शपथ। इंदौर पुलिस चेकिंग अभियान….मध्य प्रदेश का इंदौर शहर की आर्थिक राजधानी होने के साथ ही शिक्षा का हब भी है यहां पर प्रदेश के कई जिलों के साथ ही अन्य राज्यों के भी छात्र अध्ययन करने के लिए पहुंचते हैं तो वहीं दूसरी ओर बढ़ते नशे के कारोबार के तहत चलाए जा रहे हैं अभियान को लेकर पुलिस द्वारा तमाम हॉस्टलों में चेकिंग अभियान चलाया गया कुछ छात्रों के पास से पुलिस को मादक पदार्थ भी मिला है जिस पर से पुलिस ने केवल छात्रों को समझाइए देकर उनकी काउंसलिंग कर उनको हिदायत दी है… इंदौर में मादक पदार्थ को लेकर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है लेकिन मादक पदार्थ का सबसे ज्यादा खपत युवाओं में देखी जा रही थी और इसी के तहत भवरकुआं थाना क्षेत्र में 21 से अधिक हॉस्टलों पर पुलिस ने अचानक से चेकिंग अभियान चलाया जिसके तहत कुछ छात्रों के पास से पुलिस ने कम मात्रा में माधव पदार्थ भी जप्त किया है छात्रों का भविष्य ध्यान में रखते हुए पुलिस ने छात्रों को केवल मात्र हिदायत देकर काउंसलिंग कर छोड़ गया है और भविष्य में किसी तरह मादक पदार्थ के सेवन न करने की शपथ भी दिलाई पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कई हजार बच्चे हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन परिवार से दूर रहने के कारण कई बार वह गलत संगत के कारण नशे के सेवन करने लगते हैं पिछले दिनों जो अभियान मादक पदार्थ को लेकर चलाया जा रहा था उसमें बात सामने आई थी कि युवाओं में भारी मात्रा में खपत होती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हॉस्टलों की चेकिंग की गई कुछ छात्रों के पास से मादक पदार्थ मिला है उन्हें हिदायत दी गई है ताकि उनका भविष्य ना खराब हो सके तो वहीं दूसरी ओर या मादक पदार्थ को कहां से खरीद के लाए थे उनसे यह जानकारी प्राप्त हुई और आने वाले दिनों में उन मादक पदार्थ को बेचने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में अब ऑनलाइन तामील होगा समन या वारंट दुष्कर्म आरोपी निकला जिलाबदर…