इंदौर। आमिर खान। √ आरोपियों ने बैराठी कालोनी में महिला के हाथ से पर्स छीनकर दिया था वारदात को अंजाम। √ महिला से छीना गया पर्स और मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन भी किया पुलिस ने आरोपियों से जप्त। √ आरोपी है आदतन अपराधी, जिनके विरुद्ध पंजीबद्ध है पूर्व के भी कई अपराध। इंदौर-पुलिस थाना जूनी इन्दौर क्षेत्रांतर्गत बैराठी कालोनी गली न.1 मे दिनाकं 17/08/24 को रात्री करीबन 09.00 बजे महिला के हाथ से दो अज्ञात एक्टिवा सवार लड़को ने पर्स झपट्टा मारकर छीनकर ले गये थे। जिसकी सूचना मिलते ही थाना जूनी इंदौर पर अपराध धारा 304 भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना कि गंभीरता को देखते वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर श्री ऋषीकेश मीणा द्वारा तत्काल टीम गठीत कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनंद यादव व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनी इन्दौर श्री देवेन्द्र सिंह धुर्वे के द्वारा थाना प्रभारी जूनी इन्दौर शैलेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठीत कर, कार्य पर लगाया। पुलिस टीम ने लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खगाले सीसीटीवी केमरो तथा टेक्निकल इन्वेस्टीगेशन के आधार पर सतत अनुसंधान करते हुये पुलिस द्वारा महज तीन दिवस में आरोपियो का पर्दाफाश कर आरोपी 1. मुर्करम उम्र 18 वर्ष निवासी विजय पेलेस कालोनी इंदौर, 2. सोहेल उम 18 साल निवसी विजय पेलेस कालोनी इंदौर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से छीना गया पर्स और मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा जप्त किया गया है। आरोपी मुकर्रम ने बताया कि वह मूल रुप से मालेगांव, महाराष्ट्र का निवासी है उसके जन्म के बाद मां के साथ इंदौर आ गया था इसके पिता मालेगांव में ड्राई फ्रूट का ठेला लगाते है आरोपी मुकर्रम मकान पुताई का काम करता है इसके विरुद्र थाना जूनी इंदौर पर मार्च 2024 में मारपीट का केस पंजीवद् हुआ है।आरोपी सोहेल आवारा व अपराधिक प्रवृति का होकर 03 बार चोरी के मामले में बंद हो चुका है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर निरी. शैलेन्द्र सिंह जादौन, सउनि शिवन्दन सेगर, प्रधान आरक्षक मुकेश गायकवाड़, आरक्षक धर्मेन्द्र पाठक, आरक्षक श्याम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महाराणा प्रताप की प्रतिमा खण्डित करने वाले चार और आरोपी गिरफ्तार. मध्य प्रदेश में 9 इंजेक्शनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध