सभी आरोपियो ने दिया शराब के नशे मे घटना को अंजाम । घटना मे पुर्व से गिरफ्तार 02 आरोपी जेल मे है. उज्जैन । थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार ने बताया की कुछ पहले दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया था। वही अन्य की तलाश जारी थीं वही पुलिस टीम ने बडी सफ़लता के साथ चार और आरोपी को गिरफ़्तार किया। बडनगर ग्राम नावदा मे महाराणा प्रताप कि प्रतिमा को खण्डित करने वाले 02 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया था जिसमें चार और आरोपी गिरफ्तार. थाने पर दिनांक 05.08.2024 को फरियादी लक्ष्मण सिहं पिता भगवान सिंह पंवार (जाति राजपुत निवासी नावदा ) ने थाना पर उपस्थित होकर अज्ञात बदमाश द्वारा गाँव के भैरुजी मंदिर के पास चौहारे पर स्थापित महाराणा प्रताप कि प्रतिमा को दिनांक 05.08.24 को प्रतिमा के मुहँ व नाक को खरोच कर खण्डित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बडनगर पर अप.क्र. 393/24 धारा 298 बीएनएस मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस द्वारा कि गई कार्यवाही बड़नगर पुलिस द्वारा घटना स्थल के आप-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये परंतु घटना स्थल के आप-पास सीसीटीवी नहीं थे इस कारण स्थानीय लोगो से एंव मुखबिरो के माध्यम से एंव सायबर सेल कि मदद से संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कि गई तथा पूछताछ से दौरान ग्राम नावदा के राहुल पिता रतनलाल गिरवाल जाति- भील उम्र-21 साल निवासी नावदा 02. संतोष पिता बाबुलाल जाति भील उम्र-20 साल निवासी नावदा द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया जिन्हे गिरफ्तार कर दिनांक 17.08.2024 को न्यायालय पेश किया गया जहाँ माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपीयो को जेल दाखिल किया गया था आरोपीयो से घटना के बारे मे पुछताछ करते आरोपी द्वारा घटना मे सम्मिलित अन्य आरोपी सुनील पिता नंदराम निवासी नावदा व अन्य 03 आरोपीयो के बारे मे बताया गया था जिनकी तलाश पतारसी करते आज दिनांक को गाँव मे होना ज्ञात हुआ जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी सुनील पिता नंदराम जाति बागरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम नावदा व 03 बाल अपचारी आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। सराहनीय भूमिका रही. थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, कावा. उप निरी. हेमन्त कुमार कटारे, कावा. सउनि. अन्तर सिंह मण्डलोई, प्रआर. प्रेम सबरवाल (सायबर सेल), आर. 476 रूपेश पर्ले, म.आर 1696 ज्योति हाड़ा की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अजय एवं अरविन्द को तलाश रही सीबीआई की टीम महिला के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस थाना जूनी इन्दौर ने पर्दाफाश कर, आरोपियों को किया गिरफ्तार ।