उज्जैन। बड़नगर थाना क्षेत्र के किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपीयों को बड़नगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किए। थाने पर फरियादी के द्वारा शिकायत दर्ज की गई की उसके दुकान में चोरी हो गई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर आरोपीयों के कब्जे से बीडी, सिगरेट, विमल के पाऊच, तेल के पाऊच, मिर्ची एवं नगदी 4000/- रूपये बरामद किए। दरसल घटना थाना बड़नगर की है जहां पर शिकायत दर्ज की गई थीं की दिनांक 17.08.24 को पीड़ित श्याम पिता प्रकाश यादव निवासी अमला ने बताया कि दि. 14,15/08/24 की मध्य रात्री को कोई अज्ञात बदमाश मेरे निर्माणाधीन मकान की छत से मेरी दुकान में उतर कर किराने का सामान ( बीडी, सिगरेट, विमल के पाऊच, तेल के पाऊच, मिर्ची, शैम्पू आदि कीमती करीबन 12000/- रूपये) एवं नगदी 4000/- रूपये कुल कीमती 16000/- रूपये का चुराकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बडनगर पर अपराध क्रमांक 412/24 धारा 309(2) बी.एन.एस. का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। “इस पर पुलिस कार्यवाही …. थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक पाटीदार के मार्ग दर्शक में थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही की गई जिसमे अज्ञात आरोपी की धरपकड हेतु टीम द्वारा आप-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज मुखबिर की सूचना से टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपीयों को पकड़ा गया एवं पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उनके बताये स्थान से चोरी गया किराने की सामान पर नगदी रूपये जप्त किये गये। आरोपीयो के नाम…. 1-निर्मल पिता भेरू जाति चमार उम्र 25 साल निवासी ग्राम अमला 2- नन्दकिशोर पिता हरिराम जाति चमार उम्र 24 साल निवासी ग्राम अमला सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि गोवर्धनदास बैरागी, आर. मुकेश नागर एवं सैनिक अश्विन नरवरिया की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्री खजराना गणेश को रक्षाबंधन पर अर्पित दुनिया की सबसे बड़ी राखी वसूलीबज गुंडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार