उज्जैन। थाना बड़नगर पर 19 की रात में 01.00 बजे फरियादी नाथीबाई पति दौलतराम प्रजापत जिनकी उम्र 65 साल निवासी बडनगर ने थाना पर आ कर शिकायत दर्ज कराई की आरोपी अमर उर्फ अमर सिंह पिता दौलतराम प्रजापत ( निवासी शिवघाट रोड बडनगर) अवैध रूप से रूपयें मांगने एवं नही देने पर लड्डू से मारपीट कर, अश्लील गालियां देने व जान से मारने की धौंस देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बडनगर पर अपराध क्रमांक 420/2024 धारा 308 (5), 294,115(2), 351 (2) बी.एन.एस. का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक पाटीदार के द्वारा आरोपी बदमाश अमर सिंह जो आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध थाना पर पूर्व में 05 अपराध दर्ज है। तुरंत धरपकड हेतु आदेशित करने पर आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नाम आरोपी 1-अमर उर्फ अमर सिंह पिता दौलतराम प्रजापत उम्र 48 साल निवासी शिवघाट रोड बडनगर सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप निरी. सतेन्द्र सिंह चौधरी, सउनि शैतन सिंह डिण्डोर, प्र. आर. 918 हेमराज खरे, आर. 1314 संदीप, आर. 436 रूपेश पर्ले, आर. मुकेश नागर एवं सैनिक अश्विन नरवरिया की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 24 घण्टे में पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार. नाबालिक लड़की के अपहरण करता को 90 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार.