छत पर चढ़ गए आरोपी को भीड़ ने पीटा. हम आपको इसके पूरे वीडियो नहीं दिखा सकते वीडियो काफी संवेदनशील है। प्रदीप चौधरी। दरअसल पुरा मामला मध्य प्रदेश जिला शाजापुर शहर का है। यहां पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में दंपती के साथ आरोपी को भी हिरासत में लिया है। मामले की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी आरोपी के घर पहुंच गए थे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी को पकड़ लिया।शाजापुर के किला रोड क्षेत्र स्थित घर में युवती को बंधक बनाकर दानिश लाला ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दंपती जैकी उर्फ तौसिफ और किरण के साथ ही दुष्कर्म के आरोप में दानिश लाला, निक्की के खिलाफ केस दर्ज किया है। दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मंगलवार रात एक और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सोमवार देर रात पीड़िता के स्वजन किला रोड क्षेत्र में स्थित आरोपी के घर पर पहुंचे और हंगामा किया। जानकारी लगने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। भीड़ को आशंका थी कि आरोपी दानिश भी घर में ही छिपा है। घर में मौजूद एक महिला ने लोगों से अभद्रता की। जिसक वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस दौरान जैकी छत पर चढ़ गया और लोगों को देखकर ईंट उठा ली। इससे लोग आक्रोशित हो गए। पुलिसकर्मियों ने जैकी को मशक्कत के बाद पकड़ा। पुलिस उसे थाने ले जा रही थी, तभी भीड़ ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस जैसे-तैसे उसे थाने लेकर पहुंची।मुस्लिम पति और हिंदू पत्नी… युवती को जिस घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया, वहां रहने वाले दंपती में पति जैकी मुस्लिम है और पत्नी किरण हिंदू है। बताया जाता है कि पीड़ित युवती आरोपित किरण की सहेली है। इसके चलते वह किरण के घर आती-जाती थी। इस दौरान आरोपित दानिश वहां मिला और उसने युवती से दुष्कर्म किया। दो दिन तक उसे घर में बंधक बनाकर रखा। टीएस बघेल, एएसपी शाजापुर टीएस बघेल, एएसपी शाजापुर…. केस दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपी को जेल भेज…. पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बडनगर पुलिस ने पकड़ी 20 लीटर अवैध जहरीली शराब. बड़नगर पुलिस ने पकड़ी अवैध 15 लीटर जहरीली शराब.