बड़नगर । थाना बडनगर के थाना प्रभारी निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा दिनांक- 14.08.2024 को 15 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली शराब पकड़ी गई। क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई की काफ़ी दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए, सांवरिया चौपाटी पर मोतीलाल पिता बाबुलाल सोलंकी (जाति मोगिया उम्र 60 साल) निवासी ग्राम पिपलु के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टीक कि कैन में भरी हल्के हरे रंग कि 15 लिटर हाथ भट्टी कि महुआ जहरीली शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बड़नगर पर वर्ष 2020 में अपराध क्रमांक 603/19.10.2020 धारा 34 आबकारी एक्ट व वर्ष 2021 में अपराध क्रमांक 81/2021 धारा 323,294,506,34 भादवि 555/2024 धारा 34 आब. एक्ट का अपराध दर्ज है। इस कार्यवाही में विशेष भूमिका रही… थाना बडनगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि राजेश कलमी, सउनि, भुरिया मोहरे, प्र.आर. हेमराज खरे, आर. संदीप बामनिया, म.आर. ज्योति हाड़ा की सराहनीय भुमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शाजापुर में युवती को बंधक बनाकर वर्ग विशेष के युवक ने किया दुष्कर्म… फोर व्हीलर ने मारी बाइक को टक्कर,पुल के नीचे गिरी