सीधी:विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी   ज़िले के ग्राम सलैहा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हमारी संस्कृति हमारी पहचान को अक्षुण्ण रखने वाले जल,जंगल,जमीन के रक्षक व पोषक आदिवासी भाइयों एवं बहनों के साथ विश्व आदिवासी दिवस पर गोंडी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीती पटेल ने शामिल होकर अपने बिंध्य सहित पूरे देश और मध्य प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं | अपने उद्बोधन में उन्होंने पर्यावरण के प्रति सचेत रहने व कटते जंगलों सिमटते आदिवासी भाई बहनो के प्रति चिंता जाहिर की | उन्होंने कहा कि पूरे देश में मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां सर्वाधिक जंगल बचे हुए थे किंतु अब वह भी संकट में हैं | आदिवासी भाई बहनों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने एवं नशे की प्रवृत्ति छोड़ शिक्षा की ओर कदम बढ़ाने की जरुरत है |

इस अवसर पर आदिवासी भाई बहनों द्वारा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिमसे समृद्ध आदिवासी संस्कृति जीवन दर्शन को समर्पित कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीत एवं नृत्य तथा वाद्य यंत्र की धुन पर मंत्र मुक्त हुए दर्शक इस अवसर पर सीधी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे ज्ञान सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं सैकड़ो आदिवासी भाई बहन घनघोर बारिश के बीच पंडाल के अंदर मौजूद रहे |

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading