बैतूल। मुर्गी चौक क्षेत्र में सुबह बरामद किए गए बमों के सभी खोल बम निरोधक दस्ते द्वारा जांच के बाद निष्क्रिय पाए गए हैं। पहले इनकी संख्या 16 थी, लेकिन अब यह बढ़कर 21 हो गई है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि फिलहाल कोई खतरे की बात नहीं है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस मामले में कबाड़ी और उसके बेटे को हिरासत में लिया गया है। सुबह, पुलिस ने एक कबाड़ी के घर से कुछ विस्फोटक सामग्रियां जब्त की थीं, जिनमें जिंदा बम होने की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद, पुलिस ने नर्मदापुरम से बम डिस्पोजल टीम को बुलाया, जिन्होंने करीब एक घंटे की जांच के बाद बताया कि मिले सभी बमों के खोल निष्क्रिय हैं।एएसपी कमला जोशी के अनुसार, कोई भी खोल लाइव नहीं था, और सभी 21 खोल निष्क्रिय पाए गए हैं। फिलहाल, कबाड़ में सर्चिंग जारी है और पुलिस शहर के सभी कबाड़खानों की जांच कर रही है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये खोल कहां से लाए गए थे, लेकिन घर के आसपास की गतिविधियों को फिलहाल रोक दिया गया है। पुलिस ने एयर फोर्स को भी इस घटना की जानकारी दी है। खंजनपुर के पास स्थित इस क्षेत्र में नईम नामक कबाड़ी का गोदाम है। 15 अगस्त और मुख्यमंत्री के 12 अगस्त को भैंसदेही दौरे के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम की जांच की, जिसमें बम के 15 खोल बरामद हुए थे, और एक जिंदा बम होने की आशंका जताई जा रही थी।बम के इन खोलों की बरामदगी के बाद पुलिस ने कबाड़ी के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी और घर के सदस्यों को विस्फोटक स्थल से दूर हटा दिया गया। मामले की जांच जारी है, और पुलिस इसके जबलपुर कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सरसों और मूंगफली तेल सस्ता, दालों में मिला-जुला रुख घनघोर बारिश के बीच मना विश्व आदिवासी दिवस! कार्यक्रम में पहुंची पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की धर्मपत्नी प्रीती पटेल