नीमच । मध्य प्रदेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला नीमच कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया के निर्देशानुसार “भारत छोड़ो आंदोलन दिवस” व “विश्व आदिवासी दिवस” को मनाने हेतु रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की नेतृत्व में ‘डाक बंगला’ रतनगढ़ में कार्यक्रम रखा गया है. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से महात्मा गांधी जी की तस्वीर को माल्यार्पण करते हुए की गई. अनेक वक्ताओं द्वारा अपने संबोधन कार्यक्रम में दिए गए, उनमें से कुछ प्रमुख जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह साण्डा, रतनगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष युसूफ बोहरा, डिकेन कांग्रेस अध्यक्ष मोहन जोशी, कांग्रेस जिला महामंत्री कमल छपरीबंद, जगदीश बैरागी, महेश कुमार सोनी, राजेश सोलंकी इत्यादि. कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को तथा 9 अगस्त के दिन ही जापान के शहर में नागासाकी में अमेरिका द्वारा गिराए गए एटम बम में मारे गए लगभग 80000 नागरिकों को हृदय से मौन श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष आजाद शाह, मंडल अध्यक्ष भंवर सोलंकी, जनपद सदस्य एवं पूर्व सरपंच गोपाल धाकड़, पूर्व पार्षद डॉक्टर कमल व्यास, मंडल अध्यक्ष अंबालाल पटेलिया, कुलदीप तिवाड़ी, जोहर राव बोहरा, फिरोज भाई बोहरा, लाल मीणा, नंदलाल गुर्जर, बगदी राम जटिया, मेघराज गुर्जर, रमेश सोलंकी, जमनेश बंजारा (रामनगर) इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ के अध्यक्ष नानालाल चारण ने किया व आभार पूर्व सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैरागी ने किया. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सत्य परेशान हो सकता हे पराजित नही -आप… मनीष सिसोदिया को मिली जमानत.. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग पोस्टिंग ऑर्डर, ट्रांसफार ऑर्डर, एसआई पोस्टिंग ऑर्डर….