सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होते हुए अपनी सोशल मीडिया प्लेट फार्म की डीपी में तिरंगा लगाकर इस अभियान में शामिल हुए।सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डी पी बदलने के बाद में तिरंगा डी पी लगाने के पश्चात सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में तिरंगा लहरा रहा है ।तिरंगा हमारी पहचान और हम भारतवासियों का गौरव है। इसे देखकर हर भारतवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत होती है। इस दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आप सभी से आग्रह है कि अपनी-अपनी डी पी में तिरंगा लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रभक्ति की मुहिम में शामिल हो। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विस्थापितों के साथ नहीं होगा अन्याय, केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन — डॉ राजेश मिश्रा सत्य परेशान हो सकता हे पराजित नही -आप… मनीष सिसोदिया को मिली जमानत..