इंदौर।। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा का बयान.. .इंदौर के एक शासकीय स्कूल में छात्राओं की ड्रेस (Uniform) उतारवा दी गई चेकिंग के नाम पर छात्राओं को निर्वस्त्र कर दिया गया बेहद ही गंभीर और शर्मनाक मामला है इस मामले पर आरोपी टीचर पर तत्काल कार्यवाही की जाये । एक तरफ़ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर करोड़ों रुपयों के विज्ञापन जारी करती है तो वही दूसरी तरफ़ बेटियों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित वातावरण तक उपलब्ध नहीं करा रही है जब इन्दौर जैसे शहर के स्कूलों के यह हालत है तो ग्रामीण क्षेत्रों के, कस्बों के शासकीय स्कूलों के क्या हालात होंगे यह भी विचार करने वाली बात थे मैं मुख्यमंत्री जी से माँग करती हूँ कि तत्काल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी टीचर पर सख़्त कार्रवाई करें। पूरा मामला क्या है….. प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला इंदौर शहर में छात्राओं के कपड़े उतरवाकर चेकिंग का मामल सामने आया :स्कूल में मोबाइल की रिंग बजने पर की छानबीन; पेरेंट्स ने किया हंगामा। इंदौर के एक सरकारी स्कूल में चेकिंग के नाम पर छात्राओं के कपड़े उतरवा दिए गए। जिसके बाद पेरेंट्स ने हंगामा खड़ा कर दिया।। वहीं आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायती आवेदन पत्र दिया। वहीं इस पूरे मामले में स्कूल प्रिंसिपल ने जांच की बात कहीं हैं। मामले की जानकारी लगते ही जिला शिक्षा अधिकारी सुषमा वैश्य छात्राओं के बयान लेने स्कूल पहुंच गई थी। जैसे ही मामला सामने आया कलेक्टर ने आरोपी टीचर को शिक्षा विभाग में अटैच कर दिया है। टेस्ट एक्सग्जम के दौरान एक छात्रा के पास से मिला था मोबाईल फोन यह घटना शुक्रवार की हैं, शुरुआती जांच में पता चला कि स्कूल में ज्यादातर छात्राएं गरीब परिवारों की पढ़ाई के लिए हैं। स्कूल में टेस्ट (प्री एग्जाम) के दौरान एक छात्रा के पास मोबाइल की घंटी बजी, जिसकी शंका होने पर टीचर ने उसे क्लास से बाहर बुलाया था। वही चेकिंग के दौरान छात्रा के पास की-पैड वाला मोबाइल फोन मिला जिसके बाद 7 अन्य छात्राओं की भी चेकिंग की गई। वहीं। पेरेंट्स का आरोप है कि सभी छात्राओं को बाहर बने बाथरूम के अंदर ले जाकर उनके कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई। पेरेंट्स ने शिकायती आवेदन दे कर आरोपी टीचर पर कार्रवाई की मांग की चेकिंग के बाद छात्राओं ने घर जाकर पूरी घटना बताई जिसके बाद स्कूल पहुंचे पेरेंट्स ने जमकर हंगामा किया। पेरेंट्स का कहना है कि स्कूल के अंदर इस तरह की चेकिंग करना गलत है। बच्चों के पास अगर मोबाइल मिले थे तो शिकायत पेरेंट्स से करनी चाहिए थी, न कि कपड़े उतरवाकर हर बच्चे की चेकिंग करनी चाहिए थी। पेरेंट्स ने मल्हारगंज थाने में पूरे मामले में जांच के लिए एक आवेदन थाना प्रभारी को दिए । संबंधित टीचर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने ने टीचर को शिक्षा विभाग में किया अटैच. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की- पेरेंट्स की ओर से शिकायत मिली थी। यह गंभीर मामला है। जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच पूरी होने तक एक महिला टीचर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया है। आप सभी की इस खबर पर क्या राय कमेंट बॉक्स में अपनी राय दे. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर हुई कार्यवाही. कांवड़िये : चारा भी, शिकार भी, हथियार में बदलते औजार भी