इंदौर। प्रदीप चौधरी/आमिर खान…. इंदौर शहर मे देर रात्रि पुलिस के द्वारा, गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 720 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 218 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही की। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 259 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 51-स्थाई, 87-गिरफ्तारी और 121-जमानती वारंट के साथ ही 68 समंस भी किए तामील । इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों के विरूद्ध की वैधानिक कार्यवाही तथा अवैध सट्टे के संचालन का भी किया 01 प्रकरण पंजीबद्ध। वही अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के विरुद्ध 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर असामाजिक तत्वों पर की कार्यवाही। आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-02 व 129 BNSS में-07, 126B/135(3) BNSS में-32 तथा 141-1 ख BNSS में-01 इस प्रकार कुल 42 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामील। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 लोगों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 165 गुंडे/बदमाशों , 10 नकबजनों एवं 120 निगरानीशुदा बदमाशों के साथ ही 54 चाकूबाजो व ड्रग पैडलर और 32 जिलाबदर व रासुका के बदमाशों सहित करीब कुल 381 से ज्यादा को किया गया चेक और की गई कार्यवाही। इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं। इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डाक्टर विभाष राजपूत ने किया विश्वभर में देश का नाम रोशन शासकीय स्कूल में छात्राओं की (Uniform) ड्रेस उतारवा दी गई चेकिंग.. शर्मनाक घटना…प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा.