आमिर खान। । ★ आरोपियों ने घर मे घुसकर लाखो के जेवरात किये थे चोरी और मकान मालिक को भी घायल कर हो गए थे फरार। ★ आरोपियों से लगभग 06 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर व घटना में प्रयुक्त काली एक्टिवा भी की जप्त। ★ बदमाश है आदतन अपराधी, जिनके विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध है। इंदौर- पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्र में एम.जी.रोड कासलीवाल परिसर स्थित फरियादी पलाश जैन के मकान में पहिली मंजिल पर दिनांक 26.07.2024 व 27.07.2024 की मध्य रात्री लगभग 03.00 बजे दो बदमाश घर में घुसकर चोरी कर रहे थे तभी मकान मालिक पलाश जैन के जागकर पहिली मंजिल में आने पर दोनों बदमाशों द्वारा हाथ में लिये लोहे की राड से पलास के सिर में चोट पहुंचाकर घायल कर दिया और सोने चाँदी के आभूषण व नगद 20 हजार रुपये चोरी कर ले गये थे। शहर के बीचों बीच रहवासी क्षेत्र में हुई घटना पर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह द्वारा घटना की संपूर्ण जानकारी ली गयी एवं आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिये गये । जिस पर पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री पंकज पाण्डेय द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्री रामसनेही मिश्रा व सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल कोतवाली श्री विनोद दीक्षित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक जितेन्द्र यादव को टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीमों द्वारा पुराने आरोपियों के बारे में जानकारी निकाली गयी व आने जाने वालें रास्तों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों को चैक किया गया। पुलिस टीमों की तीन दिन की लगातार मेहनत के बाद आरोपियों की शिनाख्तगी एवं गिरफ्तारी में सफलता मिली। घटना के आरोपी पवन ओझा को इन्दौर डालडा फैक्ट्री से व आरोपी रवि साहू को जिला गुना के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना में चोरी किये गये सोने चाँदी के 06 लाख रुपये कीमत के जेवर, दो हजार रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त काली एक्टिवा भी जप्त की गयी है। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं। आरोपी- 1. पवन ओझा उम्र 29 साल निवासी हुकुमचन्द कालोनी थाना बाणगंगा जिला इन्दौर, 2. रवि साहू उम्र 22 साल निवासी मालपुर थाना केंट जिला गुना। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक जितेन्द्र यादव व टीम उनि. सचिन त्रिपाठी, उन. सत्यजीत सिंह चौहान, उनि. गजानंद एक्कल, प्र.आर. 1749 देवेन्द्र जादौन, प्र. आर. 1691 राजीव यादव, प्र.आर. 3267 विकास कटारे, प्र.आर. 1439 सुरेन्द्र सिंह, प्र.आर. 2018 संदीप रघुवंशी, आर. 1611 राहुल जाट व जोन 03 सायबर सेल के आरक्षक विकाश व आर अमित का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शातिर वाहन चोरों की गैंग को पुलिस थाना खजराना ने गिरफ्तार किया. विष्णु नागर के दो व्यंग्य