आमिर खान।  इंदौर में चार पहिया वाहन चुराने वाली अंतर्राज्यीय शातिर चोरों की गैंग को पुलिस थाना खजराना ने गिरफ़्तार किया। आरोपियों से चोरी की इको कार सहित घटना में संलिप्त मारुती जेन कार भी जप्त  की। आरोपियों से लगभग 6 लाख का माल जप्त किए।  आरोपी मास्टर चाबी से देते थे घटना को अंजाम और इको गाडी चुराने के है आदतन अपराधी। शातिर आरोपी सद्दाम है आदतन अपराधी, जिसके विरुद्ध पूर्व से पंजीबद्ध है चोरी के ढेरों अपराध।

अपराध का विवरण। दिनांक 24/07/2024 को फरियादी ने थाना खजराना पर रिपोर्ट लिखवाई थी कि रात्री लगभग 00.30 बजे करीब मैने अपनी मारुती इको कार क्रमांक MP09ZC9043 को अपनी दुकान एमआर 9 रोड पर लाक लगाकर खडी कर दी थी सुबह देखा तो हमारी कार रखे स्थान पर नही थी । जिस पर थाना खजराना पर अपराध क्रमांक 607/2024 धारा 303(2) बीएनएस का पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

इस तारतम्य में पुलिस टीम व्दारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपीयो की धरपकड में रवाना हुई । पुलिस टीम आरोपीयो की धरपकड हेतु रवाना होकर घटना स्थल के आसपास सीसीटीव्ही फुटेज चैक करते आरोपीयो के संबंध मे पुख्ता जानकारी मिली जिस आधार पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया । मुखबिर सूचना तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयो को घेराबंदी कर पुलिस गिरफ्त मे लेकर पुछताछ करने पर आरोपीयो से घटना मे चोरी गया मश्रुका मारुती सूजुकी इको कार एवं मारुती जेन कार बरामद कर आरोपीयो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई ।

आरोपियों के नाम  पता…..
(1) सद्दाम उर्फ शादाब उर्फ सद्दु शाह (अली) उम्र 32 साल
निवासी – लंगरपुरा,आष्टा जिला सिहोर
(2) सौहेल शेख उम्र 26 साल
निवासी – ग्रीन पार्क कालोनी, देवा

आरोपी सद्दाम उर्फ शादाब उर्फ सद्दु शाह (अली) आपराधिक प्रवृत्ति का होकर एक शातिर चोर है जिसके विरुद्ध इंदौर शहर सहित, देवास, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, राजगढ़ आदि विभिन्न जिलों के कई थानों में चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट, अवैध हथियार रखने जैसे करीब डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।

इस कार्यवाही में विशेष सराहनीय भूमिका रही।                       थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि अजय सिंह कुशवाह, प्रआर. लोकेन्द्र सिंह, प्र.आर विनोद, प्र.आर अजीत, प्रआर. जिशान एहमद, मोहम्मद खान हेड कांस्टेबल,प्रआर. पंकज सांवरिया ,आर. शंशाक,आर. निखिल पटेल एंव डी.सी.पी जोन 02 सायबर सेल की मुख्य भूमिका रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading