आम आदमी पार्टी के संगठन निर्माण तथा आगामी कार्ययोजनाओं के दृष्टिगत प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय की मुख्य उपस्थिति में इंदौर इकाई की कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई।जिसमे सर्व सम्मति से आगामी दिनों की कार्ययोजना एवम इंदौर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्ट्राचार पर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया,विदित हे की पिछले कई वर्षो से नगरनिगम में भाजपा काबिज हे,जनता के ईमानदार से दिए हुए टैक्स का पैसे का दुर्प्रयोग कर जाली तरीके से बगैर काम के बिलों को पास किया जा रहा हे,जबकि एक और नगरनिगम आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर जनहितैषी कार्यों को रोक रही हे और जनता पर मनचाहे टैक्स थोप रही हे वही दूसरी ओर भ्रष्ट्राचार करने वाले दोषियों पर कोई कारवाही नहीं कर रही हे.
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश उपाध्याय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमे आम आदमी पार्टी को उन ऊंचाइयों पर ले जाना है जिसकी वह वास्तविक रूप से हकदार है।
उन्होंने संगठन निर्माण के महत्व एवं महत्ता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा तथा उद्देश्य के प्रति समर्पण ही वह संजीवनी है जो हमे चलाएमान रखती है। समर्पित प्रयास ही संगठन की कुंजी होता है।आम आदमी पार्टी की विचारधारा के प्रति उत्साह और उसके विस्तार के प्रति कार्यकर्ता के प्रयत्न ही पार्टी को उसके उद्देश्य प्राप्ति हेतु को गतिमान रखेगा.
हमारा उद्देश्य ही व्यवस्था में बदलाव लाकर एक पारदर्शी, ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का निर्माण करना है।

राज्य संगठन मंत्री युवराज सिंह ने संगठन निर्माण की प्रक्रिया और महत्व को विस्तार से रेखांकित करते हुए एक इकाई के रूप में पार्टी के हितों को ध्यान में रखकर सामूहिक प्रयत्नों पर बल दिया । उन्होंने कहा कि आगे बहुत संघर्ष है। हमें स्थानीय मुद्दों पर सुव्यवस्थित तथा पूर्वनियोजित तरीके से प्रदर्शन करना है.
राज्य सचिव सतीश मलिक ने कहा की देश की जनता को आप से बहुत उम्मीद हे.
राज्य सह सचिव श्री वीरेन्द्र चौहान ने कहा कि हमे संयुक्त प्रयासों से इंदौर में संगठन को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,महिला शक्ति संगठन ने भाग लिया.

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading