प्रदीप चौधरी।वर्तमान में लोगों की सहनशक्ति कम हो रही है।  जिंदगी से परेशान हैरान लोग आत्मघाती कदम उठाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। अब लोग मरने के पहले वीडियो बनाने भी लगे हैं। वीडियो में मौत का कारण भी बता रहे है। ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया है, जहां एक डिलीवरी ब्वॉय ने सुसाइड कर लिया है।फांसी लगाने के पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है।

अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी

मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम मनोज और उम्र 30 वर्ष है। बताया जा रहा है युवक का पत्नी से परिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी को मृतक मनोज ने वीडियो कॉल किया था। मृतक डिलीवरी ब्वॉय की पत्नी नागदा में अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या से पहले वीडियो रिकॉर्डिंग और कॉल की जांच कर रही है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पत्नी को वीडियो कॉल

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है जिसका लाइव वीडियो सामने आया है, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दरअसल कल देर रात परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोज नमक युवक ने अपनी पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवादो के कारणों के चलते फांसी लगाकर सुसाइट किया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है, मृतक ने फांसी लगाने के दौरान अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था परिजनों का आरोप है मृतक की पत्नी चार महीनों से नागदा में अपने माता पिता के घर रह रही थी, मृतक दोपहर में ड्यूटी से आया था और खाना खाकर अपने रूम में अपनी पत्नी से बात कर रहा था, उसी दौरान मृतक ने फांसी लगाई थी, मृतक की पत्नी ने परिजनों को फोन कर सूचना नहीं दी थी, परिजनों को सूचना मिलने के बाद युवक को एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

मृतक मनोज की शादी साल 2020 में नागदा में रहने वाली युवती से हुई, शादी के बाद ही दिनों में विवाद चल रहा था जिसके चलते युवती एक साल तक अपने माता पिता के घर रह कर आई थी, जिसके बाद एक लड़का हुआ था जो एक साल का है, मृतक मनोज कोरियर का काम करता था।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading