रिपोर्टर – कुशमेन्द्र सिंहNNW Newsलोकेशन- मनगवां रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गगेव चौकी के ग्राम हिनोता से खबर सामने आई है कि जमीनी विवाद मे सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसका विरोध करना फरियादी महिलाओ को महंगा पड़ गया।बता दे की पट्टे की जमीन मे बन रही सड़क का विरोध करने पर दबंगो के द्वारा महिलाओ के ऊपर हाइवा से मुरुम डालकर दबा दिया गया। View this post on Instagram जिन्हें आसपास लोगों के द्वारा महिलाओ को बाहर निकाला गया।बताया जाता है कि ममता पाण्डेय पति जीवेश कुमार पाण्डेय और आशा पाण्डेय पति शिवेष कुमार पाण्डेय ग्राम हिनौता कोठार पोस्ट जोरौट थाना तहसील मनगवां चौकी गंगेव के पटटे की जमीन मे रोड बनाने के लिए जबरन मुरुम डाला जा रहा था जिसका खसरा न. 257 है जिसमे काम करने के लिए एक जेसीबी, दो हाइवा थे इनके मालिक राजेश सिंह उर्फ (छोटकर) पिता अरूण सिंह ग्राम मढी मर्जादपुर के है।फरियादी ने बताया कि हम दो लोग थे और छोटे छोटे बच्चे थे हमारे द्वारा मना किया गया कि मेरे पट्टे की जमीन में मुरुम मत डालो। इतने में गौकरण प्रसाद पाण्डेय पिता चन्द्रभानराम पाण्डेय, महेन्द्र प्रसाद पाण्डेय पिता चन्द्रभान राम पाण्डेय, आकाश पाण्डेय पिता रमेश पाण्डेय, विपिन पाण्डेय पिता महेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, संयोगिता पाण्डेय उर्फ काजल पिता रमेश पाण्डेय, शशी पाण्डेय पति गौकरण प्रसाद पाडेय, रूकमणी पाण्डेय पति रमेश पाण्डेय, रन्नू पाण्डेय पति गिरीश पाण्डेय ने मिलकर मारपीट किये और हम दोनो लोगो के ऊपर मुरुम डालकर जान से मारने की कोशिश की।मौके पर कुछ गाँव वालो ने मुरुम से निकाले है और पुलिस के द्वारा बेहोशी के हालत में गंगेव स्वास्थ केन्द्र लाया गया ।बाईट- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फीस में नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूल की मनमानी, बात नहीं मानी तो होगा एक्शन, सभी कलेक्टर को दिये जायेंगे ऑर्डर। जनेह पुलिस की बड़ी कार्यवाही में नशे के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता, मेडिकल दुकान संचालक सहित यूपी के तीन आरोपी हुये गिरफ्तार।