जनेह थाना प्रभारी की सक्रियता एवं जनेह थाना पुलिस स्टॉप के सहयोग से मिली सफलता। जनेह/ कुशमेन्द्र सिंह। रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसडीओपी त्यौथर उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं जनेह थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व थाना स्टॉप के सहयोग से कल दिनांक 19/07/24 को नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 1000 शीशी नशीली कफ सिरफ सहित एक नग मोटर साइकिल कुल कीमत 240000 रुपये को बरामद किया गया एवं उक्त नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले मेडिकल दुकान संचालक सहित 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।बताया जाता है कि दिनांक 19/07/24 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना जनेह पुलिस स्टाफ द्वारा छापामार कार्यावाही कर पटहट कला में दो व्यक्तियों को पकडा गया। जिनके कब्जे से एक नग मोटरसाइकिल सहित कुल 8 नग नीले रंग के बैग मिले जिनमे कुल 1000 शीशी WINGS PHARMA WINCEREX COUGH SYRUP बरामद हुआ।जिसे परिवहन एवं रखने के संबंध मे आरोपीगणों द्वारा कोई लायसेन्स पेश नहीं किया गया जो बरामद कुल 1000 शीशिया नशीली कफ सिरप व मोटर साइकिल को जप्तकर आरोपीगणो मेंअमित शर्मा पिता अनिल शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी कर्मा बाजार थाना घूरपुर जिला प्रागराज एवं मनीष कुमार जायसवाल पिता दिनेश कुमार जायसवाल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम नीवी आंशिक लोहगरा थाना बारा जिला प्रयागराज उ.प्र. को धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया, बाद आरोपीगणो से पूछताछ की गई जिनके द्वारा ब्रजेश प्रजापति निवासी दरियाबाग कोराना थाना अतरसुइया जिला प्रयागराज से अवैध नशीली कफ सिरप लेना बताया गया जिसे भी गिरफ्तार किया गया।उक्त कार्यवाही में जनेह थाना प्रभारी उप निरी. कन्हैया सिंह बघेल, उप निरी. संजीव शर्मा, सउनि प्रमोद कुमार पाण्डेय, प्र.आर. 124 द्वारिका पटेल, प्र.आर. 671 सर्वेश्वर द्विवेदी, आर. 1152 अतुल सिंह, आर 1225 विभव शुक्ला, 137 विष्णु द्विवेदी, आर. 341 ब्रिजेन्द्र जायसवाल, आर. 1041 शिवम सिंह, आरक्षक 865 मोहित यादव, आरक्षक 1164 सुधीर मौर्या, आरक्षक 796 सुधीर रंजन पाण्डेय व सायबर टीम रीवा का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जमीनी विवाद में जबरन रोड बनाने को लेकर ममता पाण्डेय और आशा पाण्डेय के ऊपर हाइवा से मुरुम डालकर जान से मारने की गयी कोशिश। सेमरिया विधानसभा के नगर परिषद् सेमरिया में लगभग 4 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के भूमिपूजन के साथ ही भाजपा द्वारा मतदाता अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन।