मध्यप्रदेश के मोहन सरकार की शिक्षा व्यवस्था हुई गड़बड़।

शिक्षिका किरण पाण्डेय के ऊपर किसका है संरक्षण, प्रतिदिन विद्यालय आती है लेट।

त्योंथर/ खबर त्योंथर तहसील अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय पटहट कला का है जहा पर से खबर सामने आई है कि वहा पर पदस्थ शिक्षिका किरण पांडेय प्रतिदिन 12 बजे से 2 बजे के बीच विद्यायल आती है और 4 से 5 बजे के बीच पुनः चली जाती है जिस कारण बच्चो की पढ़ाई चौपट हो रही है जिसमे शिक्षिका की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है परंतु जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे साबित होता कि सक्षम अधिकारियों के मिलीभगत से हो रहा है। सवाल यही की शिक्षिका किरण पांडेय को किसका संरक्षण प्राप्त है। जो अपनी मनमानी पर उतारू है।
जब लोगो द्वारा बताया गया कि उक्त शिक्षिका द्वारा हमेशा लेट आती और समय से पहले चली जाती है तब पत्रकार आलोक मिश्रा द्वारा स्कूल का जायजा लेने गए और स्कूली बच्चों से जानकारी ली तो सत्यता सामने आई।
जानकारी लगते ही शिक्षिका को बचाने के लिए कुछ अधिकारियों द्वारा पत्रकारों को फर्जी पत्रकार बताते हुए शिक्षकों को कहा कि अगर कोई पत्रकार विद्यालय आये तो बिना अनुमति के विद्यालय में घुसने न दे, जब अपना कार्ड दिखाए तभी विद्यालय में जाने दे और तत्काल संबिधित अधिकारियों को सूचित करें।
सवाल यही की क्या कार्ड दिखाने से पुष्टि हो जाएगी कि ये पत्रकार सही है कि फर्जी।
वही पत्रकार आलोक मिश्रा ने बताया कि ये सब सीएसी रावेन्द्र मिश्रा के संरक्षण में चल रहा है सीएसी के द्वारा सोहर्वा के दो शिक्षक से फोन करके मेरे बारे में जानकारी ली गई तो सोहर्वा के शिक्षकों द्वारा बताया गया कि वो फर्जी पत्रकार हैं। जबकि आलोक मिश्रा जन जागरण संदेश पेपर के पत्रकार है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएसी रावेंद्र मिश्रा के संरक्षण में शिक्षिका किरण पाण्डेय मनमानी तरीके से कई वर्षों से जब चाहती है जब विद्यालय आती है जब चाहती है तब चली जाती है। जिसकी कई बार बीआरसीसी और बीइओ त्योंथर से शिकायत की गई लेकिन कभी कार्यवाही नही की गई।
जबकि विद्यालय में शौचालय तक की व्यवस्था नही है जिस कारण बच्चो को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही विद्यालय के बच्चो ने बताया कि मेडम पढ़ाती नही है आती है और चली जाती है फिर भी संबंधित अधिकारियों की नजर उस विद्यालय में नही पड़ती है क्योंकि उक्त शिक्षिका के ऊपर सीएसी रावेंद्र मिश्रा संरक्षण प्राप्त है। वही इस संबंध में जब बीआरसीसी लालजी मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर के कार्यवाही करेगे।
अब देखना यही होगा कि जांच कर कार्यवाही होगी या यू ही सीएसी का दबदबा बरकार रहेगा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading