ग्रामीणों ने सरपंच के बेहतरीन कार्य की प्रसंशा। जवा/ रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डोड़ो के सरपंच अयोध्या प्रसाद वर्मा, सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा सरकार की कई तरह की योजनाएं जो जनहित में चलाई जा रही है उन योजनाओं का लाभ हर वर्ग के गरीबों एवं मजदूरों के परिवारों को मिल सके व ग्राम पंचायत का विकास हो लगातार कार्य किया जा रहा है। सरपंच अयोध्या प्रसाद वर्मा का प्रयास है कि पंचायत स्तर के हर कार्य अच्छे ढंग से हो और हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस संबंध में सरपंच डोड़ो ने बताया कि हमारे गांव डोड़ो में बरसात के दिनों में पूरे रोड में पानी भरा रहता है जिस कारण ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए बरसात के पहले जहा पानी का भराव होता था वहा नाली का निर्माण कार्य कराया गया इसके बाद अब भठी हुई नाली का साफ सफाई कराया जा रहा है इसी तरह से अन्य कई योजनाओं के तहत कार्य किया जा रहा है ताकि ग्राम पंचायत वासियो को सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शास.प्राथमिक विद्यालय पटहट कला में शिक्षिका के समय से नही आने जाने से बच्चो की पढ़ाई हो रही चौपट। इंदौर में पौधारोपण अभियान जोरों पर है