सनातन धर्म और संस्कृति की परंपराओं को आत्मसात कर मिलेगी सुख शांति -सर्जेश पांडेय
जवा/ रीवा जिले के तराई अंचल कोनी गांव में स्थित सिद्ध श्री महावीरन स्वामी जी के नव्य मंदिर का निर्माण क्षेत्रीय सनातनी बन्धुओं के द्वारा कराकर श्री हनुमान जी महराज के प्राचीन विग्रह का वैदिक विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव आचार्य डाक्टर बलराम शास्त्री और आचार्य राजाराम के आचार्यत्व में दो दिवसीय उत्सव आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री हनुमान कथा समिति द्वारा लोक कल्याण के संकल्प से आचार्य सतानंद मिश्रा के आचार्यत्व में श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। सामूहिक पाठ का शुभारंभ करते हुए श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक, सनातन प्रवक्ता सर्जेश पांडेय नें कहा कि महावीरन स्वामी जी की यह प्राचीन प्रतिमा और उनका यह स्थान सिद्ध और दिव्य है ये  संकटमोचक और मनोकामना पूरी करनें वाले सैकड़ों वर्षों से इस अंचल के आराध्य और रक्षक है। महावीरन स्वामी का दिव्य मंदिर इस गांव और क्षेत्र के लोगों नें अपनें समर्पण से निर्मित कर वंदनीय काम किया है। श्री पांडेय नें कहा कि इस पावन अवसर पर श्री हनुमान कथा समिति को सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन का सुअवसर श्री हनुमान जी की कृपा का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि लगातार दो वर्षों से निरंतर श्री हनुमान कथा समिति द्वारा लोक कल्याणार्थ गांव-गांव जारी सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का कठिन कार्य श्री हनुमान जी की कृपा से सहज और सरल वना हुआ है। हनुमान कथा समिति के संस्थापक भाजपा नेता सर्जेश पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म के रास्ते में ही सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है। सनातन धर्म की परम्पराओं को आत्मसात कर मानव जाति सुख और शांति पा सकती है। गांव-गांव सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, लोक कल्याण के संकल्प से शुरू होता है। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से लोक मंगल का मार्ग प्रशस्त होगा व सात्विक और संस्कारित समाज का निर्माण होगा।
प्राण प्रतिष्ठा उत्सव और सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ में आचार्य डाक्टर बलराम शास्त्री, आचार्य राजाराम,श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक सर्जेश पांडेय, पंडित सतानंद मिश्रा,सेवा निवृत्त शिक्षक बृजमोहन पांडेय,किशोरी लाल मिश्रा, देवी दयाल पांडेय, हीरालाल पांडेय,उमाकांत द्विवेदी,दीपक शुक्ला, मोतीलाल पाल,आयोजन समिति के पंडित वलयोधन पांडेय,पंडित सच्चितानंद पांडेय, रमाकांत शास्त्री बरगढ़ चित्रकूट,नरेंद्र मिश्रा,अनिल कुमार गुप्ता “मस्ताना”, सालिगराम गुप्ता,सतीश कुमार मिश्रा,झूमकलाल मिश्रा,मनोज दुबे, गंभीर सिंह,चिरौंजी लाल गुप्ता,वेनी प्रसाद मिश्रा,गेंदालाल मिश्रा,रामकुशल मिश्रा, राजकुमार तिवारी, योगेश पांडेय, सुंदरलाल तिवारी, राजेन्द्र मिश्र,कन्हैयालाल दुवे,रामू गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, राघवेन्द्र पांडेय, अशोक मिश्र,रावेन्द्र गुप्ता, राजनाथ तिवारी, धरणीधर सेन, रामखेलावन गुप्ता,रामसुंदर तिवारी,सुरेन्द्र मिश्रा, रामखेलावन साहू,त्रिभुवन दुबे, देवी लाल मिश्रा,सुखी नंद साहू जितेंद्र साहू,रमेश प्रसाद,नामदेव सहित भारी संख्या में उपस्थित भक्तजनों नें श्रद्धा और भक्ति भाव से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में भाग लिये।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading