रीवा।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय शहर के एक घर में देर रात डकैती की घटना सामने आई है इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। चोरों ने यहां आम आदमी नहीं बल्कि जनप्रतिनिधि के रिश्तेदारों को निशाना बना कर लूट की है।देर रात घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने मऊगंज के विधायक साइंटिस्ट पति व पत्नी के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया और घर में रखे करीब ₹600000 नगद और लाखों रुपए कीमती सोने चांदी की जेवर लूटकर फरार हो गए। इस बड़ी डकैती की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया तत्काल सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की यह पूरा मामला शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुर का बताया गया। विधायक के भाई के घर में घुसे बदमाशएचपी गैस के सामने रहने वाले चंद्रशेखर पटेल जो सतना में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वैज्ञानिक के पद पर पदस्थ है। बीती रात उनके घर में करीब 1:30 बजे 6 अज्ञात बदमाश घुसकर जमकर लूटपाट मचाई। घर वालों के साथ मारपीट के बाद आरोपी घर से लाखों का माल लूटकर हाईवे पर पहुंचकर गायब हो गए पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है पीड़ित मऊगंज के विधायक की बहन के रूप में हुई है। रिश्तेदार लेकर पहुंचे हॉस्पिटलइस घटना की जानकारी थाना प्रभारी के द्वारा मीडिया को बताया गया कि घर में पति-पत्नी दो ही लोग मौजूद थे देर रात कुत्ते की आवाज सुनकर पत्नी ने आंगन की ओर दरवाजा खोल तभी 6 की संख्या में आए बदमाशों में धक्का मार कर घर के अंदर घुस गए। दोनों पति-पत्नी को बंधक बनाकर उनसे जमकर मारपीट की इसके बाद घर में रखें 6 लाख रुपए नगद और लाखों रुपए के कीमती सोने चांदी के आभूषण अपने साथ लेकर रफू चक्कर हुए। इस घटना के बाद पति-पत्नी ने रिश्तेदारों को जानकारी दी इसके बाद दोनों पति-पत्नी को थाने लेकर पहुंचे शिकायत दर्ज कराई फिर उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले गए वहीं मामले को लेकर पुलिस गंभीर बनी हुई है चारों तरफ नाकाबंदी सहित डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई जो तलाश में जुट गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एनसीएल के डंपिंग एरिया में मानव खोपड़ी मिलने से फैली सनसनी। मध्य प्रदेश में चमत्कार, मंदिर को लूटने आए चोर को आई भयंकर नीद, गर्भगृह में चटाई बिछाई वही सो गया।