सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल के डंपिंग एरिया में बुधवार को एक नर कंकाल का सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार नवानगर पुलिस को सूचना मिली कि एनसीएल अमलोरी परियोजना के खदान के डंपिंग एरिया में एक मानव खोपड़ी देखी गयी है। सूचना मिलते ही तत्काल नवानगर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नर कंकाल के सिर को अपने कब्जे में लेते हुए एफएसएल टीम बुलवाकर विधिवत जांच कराई गई। इस दौरान थाना प्रभारी में जानकारी देते हुए बताया कि हमें ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि एक नर कंकाल का सिर देखा गया है। जिस पर हमने तत्काल मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम से जांच कराई है और नर पहुंचकर कंकाल के सिर को अब मेडिकल कॉलेज रीवा भेजने की तैयारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की करवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल यह नर कंकाल काफी समय पुराना बताया जा रहा है वही इस पूरे मामले पर नवानगर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। खोपड़ी की पहचान के लिए नवानगर पुलिस ने आस- पास के इलाके में गायब हुये लोगों की शिनाख्त शुरू कर दी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि डंपिंग में किसी का शव दब गया था जो समय बीतने के साथ बाहर आ गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी, जानिए। मऊगंज विधायक के रिश्तेदार के घर में डकैती, जमकर की मारपीट फिर किया कुछ ऐसा जानकर उड़ जायेंगे होश।