शाजापुर।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय मध्य प्रदेश के शाजापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां एक युवक मंदिर में चोरी करने के बहाने घुसा कीमती सामान चुराया लेकिन भाग नहीं सका।मंदिर में ही चटाई बिछाकर सो गया सुबह जब श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने पहुंचे तो युवक सोता मिला श्रद्धालुओं ने चोर के हाथ पैर रस्सी से बांध दिए इसके बाद पुजारी और लोगों ने डायल हंड्रेड को जानकारी दी चोर को थाने ले जाया गया पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यह मामला लालबाई फूलबाई माता मंदिर का बताया गया है मंदिर के पुजारी मनोज राठौर के द्वारा जानकारी दी गई की मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर कुछ चोर अंदर घुसे मंदिर में कीमती सामान की तलाशी ली लेकिन कुछ ज्यादा नहीं मिला बाकी चोर तो भाग के निकल गए। लेकिन एक को इतनी भयंकर नींद आई कि वह माता रानी के पास रखी चटाई डालकर मंदिर में ही सो गया कोतवाली पुलिस को आवेदन भी दिया गया है। बंगाल का रहने वाला है चोरलोगों ने युवक से पूछता की तो बताया कि वह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का रहने वाला है वह अपने दो-तीन साथियों के साथ चोरी करने भगवान के मंदिर पहुंचा था लेकिन बाकी साथ ही तो भाग निकले लेकिन वह वहीं पर सो गया। मंदिर में घटी चमत्कारी घटनाशाजापुर में इस मामले के बाद पूरे क्षेत्र में ऐसी चर्चा हो रही है कि यह माता रानी का चमत्कार ही है जहां कुछ चोर भाग कर निकल गए लेकिन एक युवक को इतनी भयंकर नींद लगी कि वही चटाई बिछाकर सो गया और सुबह उसकी नींद खुली। इस मामले के बाद लोगों ने चोर की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मऊगंज विधायक के रिश्तेदार के घर में डकैती, जमकर की मारपीट फिर किया कुछ ऐसा जानकर उड़ जायेंगे होश। वाह रे MLA साहब: विधायक का ये खतरनाक स्टंट.. क्या लोगो के लिए नहीं बन सकता मुसीबत?