रीवा।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी -9303816202मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम प्रणाली के सक्रिय होने से मध्यम वर्षा की संभावना जताई जा रही है पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है लेकिन महाराष्ट्र में कमजोर होने से बारिश की उम्मीद प्रदेश में कम जताई गई है। मध्यप्रदेश मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले 24 घंटे में काफी तेज बारिश हो चुकी है, 48 घंटे में कुछ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती दबाव के क्षेत्र में 14-15 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में अलग-अलग स्थान पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा होने की उम्मीद है, अगले दिनों रीवा सागर जबलपुर शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है शेष क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मानसून रोड का वर्तमान में राजस्थान से उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है महाराष्ट्र पर पूर्वी पश्चिमी दौड़ का कमजोर स्थिति में मौजूद है उत्तर मध्य महाराष्ट्र पर और पंजाब पर हवा की ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एयरपोर्ट पर CISF जवान को थप्पड़ मारने के मामले में स्पाइसजेट की तरफ से बयान अब घर बनाना होगा और भी आसान, बरसात आते ही अचानक सस्ता हुआ सरिया सीमेंट,1 क्लिक कर जानें ताजा रेट।