सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी
हर किसी व्यक्ति का सपना होता है, की वो अपने लिए एक अच्छा और महल जैसा घर बनाएं, लेकिन आजकल मंहगाई इतनी बढ़ चुकी है, की माध्यम वर्गीय परिवार को घर बनाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। क्योंकि घर में लगने वाली सामग्री काफ़ी मंहगी हो चुकी है। हम आगे आपको बताएंगे।

भारतीय मार्केट में पेट्रोल डीजल की कीमतों के साथ-साथ रोजाना सरिया सीमेंट का रेट बढ़ती जा रही है। आज के समय में रोजाना कई कंस्ट्रक्शन के कार्य देखने को मिल रहे हैं और इसकी वजह से रोजाना सरिया और सीमेंट की डिमांड बढ़ती जा रही है।

अगर आप भी अपने लिए किसी कार्य को शुरू करना चाहते हैं तो आज का समय आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। क्योंकि आज सरिया सीमेंट की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि बारिश का मौसम होने की वजह से सरिया और सीमेंट की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

वही आने वाले समय में सरिया सीमेंट के भाव में और गिरावट देखने को मिल सकती है,चलिए जानते हैं कि आज सरिया और सीमेंट के भाव क्या चल रहे हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आज के ताजा सीमेंट और सरिया के भाव की सटीक जानकारी प्रदान करेंगे। ‌अगर आप हाल ही में सरिया और सीमेंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

सरिया सीमेंट की बात करें तो, बाजार में उत्तम क्वालिटी वाली सीमेंट की कीमतों में बरसात के कारण गिरावट देखने को मिली है। अगर बात करें सरिया के कीमत की तो आज भारतीय मार्केट में सरिया के भाव में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। ‌

सरिया की कीमतों पर नजर डालें तो आज सरिया की कीमत लगभग 6555 प्रति क्विंटल बताई जा रही है। इसके अलावा अगर आप सीमेंट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कंक्रीट सीमेंट के भाव 320 रुपए प्रति बैग और जिप्सम सीमेंट के भाव 360 रुपए प्रति बैग देखने को मिलेंगे। ‌

लेकिन हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की Sariya Cement Price निरंतर बदलती रहती है। हर प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग कीमत देखने को मिल सकती हैं। ‌

बरसात में रेत खरीदना है पड़ सकता है भारी
बरसात के दिनों में रेत की कीमतों में काफी बढ़ोतरी होती है। क्योंकि बरसात के दिनों में रेत खनन की मंजूरी नहीं दी गई है जिसके कारण रेत की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिलता है। इस लिए अगर आपको घर बनवाना है तो रेट की कीमत जान लेना जरुरी है।

ईंट भी हो सकती मंहगी
घर बनाने के लिए सरिया और सीमेंट जितने जरूरी होते हैं उतने ही जरूरी ईंट भी होती है, ईंट कई प्रकार की होती हैं एक प्रकार की इंग्लिश जो मिट्टी से बनाई जाती है। वहीं दूसरे प्रकार की एट होती है जो कंक्रीट से बनाई जाती है, कंक्रीट से बनाए जाने वाली एक काफी महंगी होती है इसलिए लोग मिट्टी वाली ईंट खरीदते हैं।

बरसात में ईंट के दाम में भी बढ़ोतरी हो सकती है, आपको बता दें की ईट कई क्वालिटी की आती हैं। और उन्ही से उनकी कीमत तय की जाती है। जैसे B ग्रेड की ईंट घर बनाने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।

बाजार में B ग्रेड की ईंट आपको 6 रुपए की प्रति ईंट कीमत चुकानी पड़ सकती है। अगर आपके पास से काम का बजट है तो आप D या C ग्रेड की ईंट खरीद कर अपना घर बनवा सकते हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading