जयपुर: प्रदीप चौधरी। जयपुर एयरपोर्ट पर CISF जवान को थप्पड़ मारने के मामले में स्पाइसजेट की तरफ से बयान सामने आ गया है। कंपनी ने कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने की बात कही है। साथ ही साफ किया है कि इस मामले में कंपनी अपनी कर्मचारी के साथ मजबूती से खड़ी है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें नजर आ रहा है कि बातचीत के दौरान एयरलाइन्स की कर्मचारी वर्दी पहने जवान को थप्पड़ मार देती हैं। स्पाइसजेट ने कहा, ‘आज जयपुर एयरपोर्ट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें स्पाइसजेट की एक महिला कर्मचारी और एक पुरुष CISF कर्मी शामिल हैं। केटरिंग व्हीकल को गेट से बाहर ले जाने के दौरान ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी (BCAS) की तरफ से जारी वैध एयरपोर्ट एंट्री पास धारक हमारी महिला सिक्युरिटी स्टाफ सदस्य के साथ CISF कर्मी की तरफ से अनुचित और अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसमें ड्यूटी के समय के बाद घर पर आकर मिलने के लिए कहना शामिल है।’


कंपनी ने आगे कहा, ‘स्पाइसजेट अपनी महिला कर्मचारी के खिलाफ हुए इस यौन उत्पीड़न के मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई कर रहा है और स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है। हम हमारी कर्मचारी के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं।’ अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में एक विमानन कंपनी की महिला कर्मी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने सीआईएसएफ अधिकारी की शिकायत के आधार पर अनुराधा रानी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है, वहीं विमानन कंपनी ने भी स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और कहा कि वह ‘तत्काल कानूनी कार्रवाई’ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  कंपनी ने आगे कहा, ‘स्पाइसजेट अपनी महिला कर्मचारी के खिलाफ हुए इस यौन उत्पीड़न के मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई कर रहा है और स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है। हम हमारी कर्मचारी के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं।’ अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में एक विमानन कंपनी की महिला कर्मी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने सीआईएसएफ अधिकारी की शिकायत के आधार पर अनुराधा रानी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है, वहीं विमानन कंपनी ने भी स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और कहा कि वह ‘तत्काल कानूनी कार्रवाई’ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने शुरू में कहा था कि रानी खाद्य पर्यवेक्षक (फूड सुपरवाइजर) के रूप में काम करती है, लेकिन विमानन कंपनी ने उसे महिला सुरक्षा कर्मचारी बताया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) कावेंद्र सिंह ने कहा, ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।’ सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अनुराधा रानी सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मचारियों के साथ ‘वाहन द्वार’ से हवाई अड्डे में प्रवेश कर रही थी तभी सीआईएसएफ के सहायक उप निरीक्षक गिरिराज प्रसाद ने उसे वह द्वार का ‘उपयोग करने की वैध अनुमति न होने के कारण रोक’ दिया .।एएसआई के खिलाफ महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सीआईएसएफ अधिकारियों ने कहा कि यह आरोप ‘बाद में सोच विचार कर’ लगाया गया, क्योंकि उन्होंने आपस में समझौता से इनकार कर दिया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि महिला ने वर्दी पहने अधिकारी पर ‘बिना किसी उकसावे’ के हमला किया।
एएसआई के खिलाफ महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सीआईएसएफ अधिकारियों ने कहा कि यह आरोप ‘बाद में सोच विचार कर’ लगाया गया, क्योंकि उन्होंने आपस में समझौता से इनकार कर दिया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि महिला ने वर्दी पहने अधिकारी पर ‘बिना किसी उकसावे’ के हमला किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading