आपका प्यारस्नेह ताउम्र याद रहेगा : सीएमओ डा. एसबी सिद्दीकी

सिरमौर/नगर परिषद सिरमौर में पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी डाक्टर एसबी सिद्दीकी की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर 30 जून 2024 को सिरमौर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गयी।
बता दे कि डाक्टर एसबी सिद्दीकी की अधिवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण करने के साथ नवीन पारी की शुरुआत करने की शुभकामनाओं के साथ उनके कुशल प्रशासनिक कार्य शैली, कर्मचारियों के मुखिया के दायित्व, जनता की मूलभूत समस्या का त्वरित निदान, साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर विकाश की गति को वार्डो में पहुंचा कर जो काम किए गए उसपर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
अश्वनी तिवारी जन संपर्क प्रभारी नप. सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि
नप. उपाध्यक्ष विजय सोनी,पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय, एड. शैलेंद्र सिंह भदौरिया, विशाल गुप्ता,पुष्पेंद्र सिंह,मनोज सोनी ने विचार व्यक्त कर उनके डेढ़ साल के कार्यकाल में कार्यशैली,दक्षता, व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नप. के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर शिवकुमार सोनी के द्वारा शेरो शायरी के साथ ओजस्वी विचारो के साथ किया गया ।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए डाक्टर एसवी सिद्दीकी ने कहा कि सिरमौर से जो हमे प्यार, स्नेह,सम्मान मिला है उसे हम ताउम्र याद रखेंगे ।
नप. में 39 वर्ष की निर्विवाद सेवा की है आप सबका यह लगाव, प्रेम ही हमारी सबसे बड़ी पूजी है ।
सिरमौर के कार्यकाल में अध्यक्ष का सतत मार्गदर्शन मिला। सिरमौर के विकाश में हमने हमेशा जनप्रतिनिधियों से कंधा मिला कर शासन की नीति के अनुरूप काम किया। कर्मचारियों को जो भी दायित्व मिला था सभी का बहुत अच्छा योगदान रहा है ।

कर्मचारियों ने भेट किया स्मृति चिन्ह

मुख्य नगरपालिका अधिकारी डा. एसबी सिद्दीकी की सेवा निवृत्त पर आयोजित विदाई समारोह में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अजय पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा तिलक, माल्यार्पण के बाद स्मृति चिन्ह के साथ शाल श्रीफल भेट किया गया ।

जनप्रतिनिधियों ने शाल श्रीफल से किया सम्मानित

नप. के उपाध्यक्ष विजय सोनी, पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय,पार्षद शैलेंद्र भदोरिया,विशाल गुप्ता, एड. पंकज श्रीवास्तव,अमरजीत दाहिया, गुड्डू खान, समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों के द्वारा शाल श्रीफल के साथ भेट देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर एसडीओपी सिरमौर उमेश प्रजापति, डा.एसबी सिद्दीकी की धर्मपत्नी शुवरातन बेगम, बेटी आसरीन बानो, बेटा अरमान हुसैन आस्थाना , अजीव हुसैन बेगाना (लाला) परिवार के सदस्य, निकाय के समस्त कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग सहित त्यौथर से आए हुए लोग मौजूद रहे ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading