इंदौर। आमिर खान। कलेक्टर आशीष सिंह ने युग पुरुष धाम आश्रम में बच्चों के बीमार होने की घटना पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी गौरव बैनल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जाँच  समिति गठित की है। कलेक्टर इस  समय युग पुरुष धाम में मौजूद हैं और सम्पूर्ण घटनाक्रम की स्वयं तहक़ीक़ात कर रहे हैं। प्रातः सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुँचे थे।

राकेश सिंह यादव कांग्रेस

कलेक्टर  आशीष सिंह के निर्देश पर एमवाय और चाचा नेहरू अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल आश्रम में पहुँच गया है और प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है।लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने एसडीएम ओम नारायण सिंह बडकुल को एसडीएम मल्हारगंज के पद से हटाकर निर्वाचन कार्यालय अटैच कर दिया है।

प्रदीप चौधरी। इंदौर के अनाथ आश्रम में 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दो दिन में दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चों के खून में इंफेक्शन मिला है। मंगलवार सुबह बच्चों को एमवाय अस्पताल से चाचा नेहरु अस्पताल भेजा गया है।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने संवेदनशीलता एवं गंभीरता दिखाते हुए SDM को तत्काल हटाने की कार्रवाई की है। उन्होंने इस घटना पर क्षोभ व्यक्त किया है और मौक़े पर उपस्थित अन्य अधिकारियों की जानकारी भी तलब की है।

जनसंपर्क इंदौर
अपडेट

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने युग पुरुष धाम आश्रम में बच्चों के बीमार होने की घटना पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जाँच समिति गठित की है। कलेक्टर इस समय युग पुरुष धाम में मौजूद हैं और सम्पूर्ण घटनाक्रम की स्वयं तहक़ीक़ात कर रहे हैं। प्रातः सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुँचे थे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर My और चाचा नेहरू अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल आश्रम में पहुँच गया है और प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर ने SDM ओम नारायण सिंह को भी एस डी एम मल्हार गंज के पद से हटाकर निर्वाचन कार्यालय अटेच कर दिया है

सभी बच्चे मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम में रह रहे थे। इन्हें अलग-अलग जिलों से लाकर आश्रम को सौंपा गया था। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक 12 साल के करण की सोमवार को तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मंगलवार सुबह 7 साल के आकाश ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आश्रम की ओर से बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को लेटर लिखकर मामले की जानकारी दी गई है। इसमें खून में इंफेक्शन होने की बात लिखी है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया, 2 बच्चों की मौत हुई है। डायरिया या डीहाइड्रेशन से 1 मौत की आशंका है। 1 मौत फिट जैसी बीमारी के कारण होना पता चली है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

जिस बच्चे को पहले इंफेक्शन हुआ, वह स्वस्थ
बताया जा रहा है कि सबसे पहले आश्रम में कृष्णा को इंफेक्शन हुआ था। इसके बाद बाकी बच्चों की हालत बिगड़ी। कृष्णा अब स्वस्थ है। 12 साल का करण देवास जिले के सोनकच्छ का रहने वाला था। इसे 15 महीने पहले चाइल्ड लाइन के माध्यम से आश्रम में लाया गया था। जबकि, नर्मदापुरम जिले का रहने वाला 7 साल के आकाश को चाइल्ड लाइन ने 3 महीने पहले आश्रम को सौंपा था।

मानसिक रूप से कमजोर बच्चों का आश्रम है
इंदौर के पंचकुइया रोड स्थित श्री युगपुरुष धाम आश्रम में मानसिक दिव्यांग बच्चों को रखा जाता है। यहां अलग-अलग जिलों से बच्चों को चाइल्ड लाइन या अन्य माध्यम से सौंपा जाता है। यहां फिलहाल 217 मानसिक दिव्यांग बच्चे (101 बच्चे और 116 बच्चियां) हैं। सरकारी रिकॉर्ड में सभी बच्चों के साथ मां का नाम डॉ. अनिता शर्मा लिखा हुआ है। जो बच्चे 10-15 साल पहले आए थे, इन्हीं में से 18 बेटियां एक-एक बच्चे की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

2006 में 78 बच्चों से हुई शुरुआत
आश्रम 2006 में 78 दिव्यांग बच्चों से शुरू हुआ था। युगपुरुष स्वामी परमानंदगिरि महाराज के सान्निध्य में यह संचालित हो रहा है। तब सभी की मां का नाम प्राचार्य अनिता के नाम पर और पिता की जगह आश्रम के सचिव तुलसी शादीजा का नाम लिखा गया। सभी के सरनेम स्वामीजी के नाम पर परमानंद रखे गए।

कलेक्टर आशीष सिंह आश्रम मामले में बने जांच कमेटी

इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में तबीयत बिगड़ने के बाद एक बच्चे की मौत एक गंभीर, 12 बच्चे बीमार हालत मे चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

इन्दौर कलेक्टर आशीष सिंह बच्चों को देखने पहुंचे..इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हड़कंप मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांग बच्चों का आश्रम है युगपुरुष धाम एम वाय अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अशोक यादव ने बताया बच्चों को डिहाइड्रेशन डायरिया और वोमिटिंग की शिकायत थी कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है लेकिन हमने एडीएम के नेतृत्व में जांच दल बनाकर आश्रम भेज दिया है कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि एडीएम को द्वारा में को जांच भेजी गई है इसमें जांच कमेटी बनाकर जांच की जाएगी जो भी दोषी पाया जाएगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading